बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती से एक दिन पहले 23 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्ष 2024 में भारत रत्न दिये जाने की घोषणा की है।
कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर के पितौंझिया (अब कर्पूरी गांव) में हुआ था।
कर्पूरी ठाकुर 22 दिसंबर 1970 से 02 जून 1971 और 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 तक दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे।
कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी और सामाजिक न्याय का समर्पित रहा समूचा जीवन इसलिए उन्हें सामाजिक न्याय के पुरोधा तथा सामाजिक न्याय का मसीहा माना जाता है।
कर्पूरी ठाकुर के फैसले जो देश में मिसाल बने
- भारत में सबसे पहले पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया।
- पढ़ाई में अंग्रेजी की अनिवार्यता को समाप्त किया।
- कर्पूरी ठाकुर बिहार में मैट्रिक तक की पढ़ाई को भी मुफ्त कर दिया था।
- कर्पूरी ठाकुर बिहार के तीसरे नेता जिन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया है इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपति डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद और लोकनायक जयप्रकाश नारायण को यह सम्मान दिया गया था।
03 फरवरी 2024 को भारत के सातवें उप प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को 96 साल की उम्र में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बाद लालकृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के दूसरे नेता और 50वें भारत रत्न से सम्मानित हस्ती हैं जिन्हें भारत रत्न दिया जाएगा।
आडवाणी के पहले 23 जनवरी 2024 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा किया गया है।
लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 08 नवंबर 1927 को कराची (पाकिस्तान) में हुआ था।
लालकृष्ण आडवाणी का खास बातें
- लालकृष्ण आडवाणी 1947 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सचिव बने।
- अप्रैल 1970 में पहली बार आडवाणी राज्यसभा के सांसद बने।
- तीन बार 1986 से 1991, 1993 से 1998 और 2004 से 2005 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
- 1989 में 9वीं लोकसभा के लिए दिल्ली से सांसद चुने गए। उसके बाद 1991 से 2014 में गांधीनगर से लोकसभा सांसद चुने गए
- माई कंट्री, माई लाइफ My Country, My Life लालकृष्ण आडवाणी की एक आत्मकथात्मक पुस्तक है जिसे 19 मार्च 2008 को भारत के 11वें राष्ट्रपति अब्दुल कलाम द्वारा जारी किया गया था।
- 1998 से 2004 के बीच एनडीए (NDA) शासन में भारत के गृहमंत्री रहे।
- लालकृष्ण आडवाणी 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भारत के 07वें उप प्रधानमंत्री का पद संभाला।
- 2015 में उन्हें भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
अब तक 50 हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।
पहली बार 1954 में आजाद भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन और सर्वपल्ली राधाकृष्णन को यह सम्मान दिया गया था।
You actually make it seem really easy together with your presentation but I to find this matter to be actually something which I feel
I would never understand. It sort of feels too complex and
very huge for me. I am looking forward to your next publish,
I’ll attempt to get the hold of it! Lista escape room
I was able to find good info from your blog articles.