भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की लगभग 70 प्रतिशत जनसंख्या गाँवों में निवास करती है जिसकी निर्भरता मुख्य रूप से कृषि पर ही है। भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान महत्वपूर्ण है।
कृषि क्रांति से तात्पर्य कृषि के नए औजारों व नए तरीकों से खेतों की चकबंदी करने से कृषि उत्पादन में वृद्धि हुई जिसे कृषि क्रांति कहा जाता है।
भारत में सबसे पहली कृषि क्रांति की शुरूआत 1966-67 में हरित क्रांति से हुई। विश्व में हरित क्रांति के जनक नाॅर्मन ई.बोरलोग है। भारत में हरित क्रांति लाने का श्रेय डाॅ.एम.एस. स्वामीनाथन को जाता है।
हरित क्रांति का सबसे अधिक प्रभाव गेहूँ और चावल की कृषि पर पड़ा, परन्तु चावल की तुलना में गेहूँ के उत्पादन में अधिक वृद्धि हुई। भारतीय हरित क्रांति की जन्मस्थली पंतनगर (उत्तराखण्ड) को माना जाता है।
भारत में 1970 के दशक में दूध के उत्पादन में वृद्धि करने के लिए श्वेत क्रांति की शुरूआत हुई जिसके जनक वर्गिज कुरियन को माना जाता है।
![Agricultural Revolution in India in Hindi Bharat ki Krishi Kranti](https://gktimehindi.in/wp-content/uploads/2023/10/Agricultural-Revolution-in-India-in-Hindi.jpg)
भारत में कृषि फसलों, मछली, झींगा, कुक्कुट, अंडा उत्पादन के लिए समय-समय पर जिन क्रांतियों का प्रारंभ किया गया है उनकी सूची इस प्रकार है:-
कृषि क्रांति का नाम | संबंध |
हरित क्रांति | खाद्यान उत्पादन |
श्वेत क्रांति | दुग्ध (दूध) उत्पादन |
पीली क्रांति | तिलहन उत्पादन |
नीली क्रांति | मच्छली उत्पादन |
भूरी क्रांति | रासायनिक उर्वरक |
गुलाबी क्रांति | प्याज, झींगा उत्पादन |
हरित सोना क्रांति | बांस उत्पादन |
रजत क्रांति | कुक्कुट, अंडा उत्पादन |
रजत रेशा क्रांति | कपास उत्पादन |
स्वर्ण रेशा क्रांति (गोल्डन फाइबर क्रांति) | जूट पटसन उत्पादन |
गोल क्रांति | आलू उत्पादन |
लाल क्रांति | मांस, टमाटर उत्पादन |
सैफ्राॅन क्रांति | केसर उत्पादन |
सदाबहार क्रांति | समग्र कृषि विकास |
परामनी क्रांति | भिंडी उत्पादन |
ग्रीन गोल्ड क्रांति | चाय उत्पादन |
बदामी क्रांति | मसाला उत्पादन |
कृषि क्रांति से संबंधित प्रश्नोत्तर FAQs
1- पीली क्रांति क्या है?
भारत में तिलहन जिसमें सूरजमुखी, सोयाबीन, सरसों, मूंगफली, अरंडी, तिल, अलसी, राई और कुसुम आते हैं के उत्पादन में आत्मनिर्भतरा प्राप्त करने लिए पीली क्रांति की शुरूआत की गई। पीली क्रांति के जनक सैम पित्रोदा है। पीली क्रांति की शुरूआत 1986-87 में हुआ था।
2- सफेद क्रांति क्या है?
देश में 1970 के दशक में दूध के उत्पादन में वृद्धि के लिए श्वेत या सफेद क्रांति की शुरूआत की गई। वर्गीज कुरियन को सफेद क्रांति के जनक है।
3- गोल क्रांति क्या है?
आलू के उत्पादन में वृद्धि करने के लिए गोल क्रांति की शुरूआत की गई। गोल क्रांति की शुरूआत 1971 में हुई।
4- बादामी क्रांति किससे संबंधित है?
बादामी क्रांति का संबंध मसालों के उत्पादन में वृद्धि करने से है।
5- लाल क्रांति क्या है?
लाल क्रांति का संबंध टमाटर और मांस के उत्पादन में वृद्धि करने से है। लाल क्रांति की शुरूआत 1980 के दशक में हुई।
2 thoughts on “भारत की कृषि क्रांतियां | Agricultural Revolution in India”