One Liners Current Affairs Hindi October 2025 अक्टूबर माह के महत्वपूर्ण दिवस,Current Affairs October 2025, अक्टूबर 2025 में घाटित समसामयिक मासिक घटना चक्र के बारे में जाने
Current Affairs October 2025 समसामयिक अक्टूबर 2025 करेंट अफेयर्स
बिजनेसलाइन चेंजमेकर ऑफ द इयर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया? डीजी राजा बाबू उम्मालानेनी (DRDO)
हाल ही में किसे सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) का डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है? प्रवीर रंजन को
हाल ही में किसे इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) का डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है? प्रवीर कुमार को
भारत का पहला अधिकारिक रूप से बाल विवाह मुक्त जिला कौन बन गया है? बालोद (छत्तीसगढ़)
कैटालिना चैनल को पार करने वाली पहली महिला पैरा-स्विमर कौन है? जीया राय (17 वर्षीय)
हाल ही में भारत के कौन सबसे युवा अरबपति बने? अरविंद श्रीनिवास (31 वर्षीय परप्लेक्सिटी एआई के को-फाउंडर और सीईओ, हुरून इंडिया रिच लिस्ट में)
हाल ही में भारत की सबसे अमीर महिला कौन बनी? एचसीएल (HCL) टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नडार मल्होत्रा, हुरून इंडिया रिच लिस्ट में तीसरा स्थान मिला, पहले स्थान पर मुकेश अंबानी और दूसरे स्थान पर गौतम अडानी हैं।
दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़क कहाँ और किसने बनाया है? मिग ला पास (लद्दाख) में 19400 फीट की ऊंचाई पर बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने इसे बनाया है।
चिकित्सा (फिजियोलॉजी/मेडिसिन) का नोबेल पुरस्कार 2025 किसे मिला? अमेरिका के मैरी ई. बू्रंको, फ्रेड राम्सडेल और जापान के शिमोन साकागुची को मिला (यह पुरस्कार इम्यून सिस्टम को बेहतर समझने की खोज के लिए)
भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2025 किन्हें दिया गया? जॉन क्लार्क (ग्रेट ब्रिटेन), मिशेल एच. डेवोरेट (फ्रांस)
रसायन (केमिस्ट्री) का नोबेल पुरस्कार 2025 किन्हें दिया गया? सुसुम किटागावा (जापान) रिचर्ड रॉबसन (यूके) उमर एम याघी (यूएसए) को (मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए)
साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2025 किसे दिया गया? लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई को
शांति का नोबेल पुरस्कार 2025 किसे दिया गया? मारिया कोरीना मचाड़ो को (वेनेजुएला की विपक्षी राजनेता)
अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2025 किन्हें दिया गया? जोएल मोकिर, फिलिफ अघियन, पीटर हॉविट को
राजस्थान का पहला नमो बायोडायवर्सिटी पार्क (NAMO VAN) कहाँ शुरू हुआ? अलवर के प्रताप बांध पर
सबसे अधिक नोबेल पुरस्कार विजेता वाले टॉप 10 देश कौन से है? अमेरिका – 423, यूके – 143, जर्मनी – 115, फ्रांस – 76, स्वीडन – 34, जापान – 31, कनाडा – 28, रूस – 27, स्विट्जरलैंड – 27, ऑस्ट्रिया – 26
सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता कौन है? मलाला युसुफजई (17 वर्षीय) नोबेल शांति पुरस्कार 2014
सबसे अधिक उम्र के नोबेल पुरस्कार विजेता कौन है? जॉन बी गुडइनफ (97 वर्षीय) रसायन विज्ञान 2019 में
यूपीआई (UPI) अपनाने वाला दुनिया का 08 देश कौन है? कतर
मिसेज यूनिवर्स 2025 कौन बनी? शैरी सिंह (भारत की पहली मिसेज)
भारत के कितने बंदरगाहों को ग्रीन हाइड्रोजन हब घोषित किया गया है? दीनदयाल पोर्ट (गुजरात) वीओ चिदंबरनार (तमिलनाडु) पाराद्वीप (ओडिशा) राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत इनको यह दर्जा दिया गया है।
भारत का पहला सेमीकंडक्टर इनोवेशन म्यूजियम (संग्रहालय) कहाँ खुला है? हैदराबाद में
हाल ही में CM Fight योजना किस राज्य में शुरू की गई है? असम में (युवाओं को करियर अवसर दिलाने के युवाओं को ट्रेनिंग, स्किल डेवलपमेंट तथा अंतराष्ट्रीय इंटर्नशिप प्रदान करना)
कैंटन आर. मिलर अवॉर्ड किसे मिला? सोनाली घोष (काजीरंगा नेशनल पार्क की निदेशक)
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारत की रैकिंग कौन सी है? 85वीं
भारत का सबसे बड़ा एआई डाटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी हब कहाँ बनाया जायेगा? विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) गूगल और अडानी एंटरप्राइजेज संयुक्त रूप से
हाल ही में भारत सरकार ने कौन सी कंपनी को मिनी रत्न का दर्जा दिया है? हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड HSL (विशाखापत्तनम) HSL भारत के सबसे पुराने शिपबिल्डिंग यार्ड्स में से एक है। यह पहले वाणिज्यिक और नौसेना दोनों प्रकार के जहाज का निर्माण करती है।
कौन सा फुटबॉल खिलाड़ी सबसे अधिक असिस्ट देने (पास करने) का रिकॉर्ड बनाया है? लियोनेल मेसी
जापान में भारत की नई राजदूत किसे नियुक्त किया गया है? नगमा मोहम्मद मलिक को
भारत की कौन सी कंपनी सोनप्रयाग से केदारनाथ (उत्तराखण्ड) तक 12.9 किलोमीटर रोपवे का निर्माण करेगा? अडानी ग्रुप इस रोपवे निर्माण से 9 घंटे का कठिन ट्रैक सिर्फ 36 मिनट में पूरा होगा। इसके निर्माण में 06 साल लगेंगे।
हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी को आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) की उपाधि दी गई? नीरज चोपड़ा (ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट)
देश की पहली अंडरवॉटर टनल किस राज्य में बनेगा? केरल में (वायपिन और फोर्ट कोच्चि को जोड़ने के लिए)
ब्रिटिश अकादमी बुक प्राइज से किसे सम्मानित किया गया? सुनील अमृत को उनकी पुस्तक द बर्निंग ट्रेन के लिए
अरबपति क्लब में शामिल होने वाले भारत के और दुनिया के पहले अभिनेता कौन हैं? शाहरूख खान 1.4 बिलियन डॉलर (12940 करोड़) एम3एम हुरून रिच लिस्ट 2025 के अनुसार
भारत के किस बैंक को वर्ल्ड्स बेस्ट कंज्यूमर बैंक 2025 के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया? भारतीय स्टेट बैंक (इसके साथ बेस्ट बैंक इन इंडिया से भी सम्मानित किया गया, भारतीय स्टेट बैंक के पास 52 करोड़ खाताधारक हैं)
भारत के अगले 53वें मुख्य न्यायाधीश कौन होगें? जस्टिस सूर्यकांत (24 नवंबर 2025 से)
11वां विश्व हरित अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया? दुबई में
राष्ट्रीय धवंतरि आयुर्वेद पुरस्कार 2025 से किन्हें सम्मानित किया गया? प्रो. बनवारी लाल गौर, वैद्य नीलकंधन मूस ईटी और भावना प्रशर को
अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) पुरस्कार 2025 से किस देश को सम्मानित किया गया? भारत को
68वां राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन (CPC) कहाँ आयोजित किया गया? बारबोडास में (05 से 12 अक्टूबर 2025 तक)
नौसैनिक अभ्यास कोंकण 2025 का आयोजन कहाँ हुआ? भारत के पश्चिमी तट में भारत और ब्रिटेन के मध्य 05 से 09 अक्टूबर 2025 को
संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘‘समुद्र शक्ति 2025‘‘ का 05वां संस्करण कहाँ आयोजित हुआ? विशाखापत्तनम में भारत और इंडोनेशिया के मध्य 14 से 17 अक्टूबर 2025 को
पहला द्वीपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘‘IN-RoKN”‘ की शुरूआत किन देश के बीच हुई? भारत और दक्षिण कोरिया के मध्य 13 अक्टूबर 2025 को (बुसान, दक्षिण कोरिया में)
जापान भारतीय समुद्री अभ्यास (JAIMEX-25) 2025 कहाँ आयोजित हुआ? योकोसुका बंदरगाह, जापान 16 से 18 अक्टूबर 2025
इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 कहाँ आयोजित हुआ? नई दिल्ली (यशोभूमि 08 से 11 अक्टूबर 2025)
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सभा के 08 वें सत्र की मेजबानी कौन देश किया? भारत (27 से 30 अक्टूबर 2025) को नई दिल्ली में
भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर का पदभार किसने ग्रहण किया? शिरीष चंद्र मुर्मू ने (09 अक्टूबर 2025 को)
भारतीय रिजर्व बैंक के नए कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? श्रीमती सोनाली सेन गुप्ता को
भारत सरकार की पहली मेंटल हेल्थ एम्बेसडर कौन बनी हैं? भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण
अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) का नवीनतम सदस्य कौन बना? अर्मेनिया
अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) का 90वां सदस्य कौन बना? तुवालू
गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) का 19वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन कहाँ आयोजित हुआ? कंपाला (युगांडा में 15-16 अक्टूबर 2025 को)
चिकित्सा सेवा महानिदेशक (सेवा) का पदभार किसने ग्रहण किया? लेफ्टिनेंट जनरल सीजी मुरलीधरन ने
MLS गोल्डन बुट 2025 का खिताब किसने जीता? लियोनल मेंसी ने
एसोचैम (ASSOCHAM) के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं? निर्मल कुमार मिंडा को
सर्वोच्च न्यायालय समिति की पहली ट्रांसजेंडर सदस्य कौन बनी है? अक्कई पद्मशाली
दुनिया का पहला सौर तापी ऊर्जा संयंत्र कहाँ शुरू हुआ? गोभी मरूस्थल (चीन में)
जापान की पहली महिला प्रधामंत्री कौन बनी? साने ताकाइची
विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WPO) के सलाहकार बोर्ड का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया? प्रतिभा एम. सिंह (दिल्ली हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति) को
47वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित हुआ? कुआलालंपुर (मलेशिया) में 26 से 28 अक्टूबर 2025 को
भारतीय क्रिकेट ऐसोसिएशन (ICA) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया? शांता रंगास्वामी को
अक्टूबर 2025 में बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान का नाम क्या था? मोन्था
कौन सा राज्य नवंबर 2025 में भारत का पहला अत्यंत गरीबी मुक्त राज्य घोषित हुआ? केरल राज्य 01 नवम्बर 2025 से
विज्ञान रत्न पुरस्कार 2025 किसे दिया गया? प्रो. जयंत विष्णु नार्लीकर को (मरणोपरांत)
औरंगाबाद रेलवे स्टेशन (महाराष्ट्र) का नया नाम क्या है? छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन
वर्ष 2025 में दुनिया की 10 सबसे मूल्यावान कंपनियाँ
| रैंक (Rank) | कंपनी (Company) | मार्केट वैल्यू (Market Value) | देश (Country) |
|---|---|---|---|
| 1 | NVIDIA | $ 4.894 ट्रिलियन | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| 2 | Microsoft | $ 4.029 ट्रिलियन | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| 3 | Apple | $ 3.992 ट्रिलियन | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| 4 | Alphabet (Google) | $ 3.239 ट्रिलियन | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| 5 | Amazon | $ 2.444 ट्रिलियन | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| 6 | Meta Platforms (Facebook) | $ 1.887 ट्रिलियन | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| 7 | Broadcom | $ 1.761 ट्रिलियन | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| 8 | Saudi Aramco | $ 1.669 ट्रिलियन | सऊदी अरब |
| 9 | TSMC (Taiwan Semiconductor Manufacturing Co.) | $ 1.563 ट्रिलियन | ताइवान |
| 10 | Tesla | $ 1.531 ट्रिलियन | संयुक्त राज्य अमेरिका |
अक्टूबर माह के महत्वपूर्ण दिवस
01 अक्टूबर – अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
02 अक्टूबर – अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस
03 अक्टूबर – जर्मन एकता दिवस
04 अक्टूबर – विश्व पशु कल्याण दिवस
05 अक्टूबर – विश्व शिक्षक दिवस
06 अक्टूबर – विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस
07 अक्टूबर – विश्व कपास दिवस
08 अक्टूबर – भारतीय वायु सेना दिवस
09 अक्टूबर – विश्व डाक दिवस
10 अक्टूबर – विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, राष्ट्रीय डाक दिवस
11 अक्टूबर – अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
12 अक्टूबर – विश्व गठिया दिवस
13 अक्टूबर – अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस, स्तन कैंसर जागरूकता दिवस
14 अक्टूबर – विश्व मानक दिवस
15 अक्टूबर – विश्व छात्र दिवस, विश्व सफेद बेंत दिवस
16 अक्टूबर – विश्व खाद्य दिवस, विश्व एनेस्थीसिया दिवस, बांस दिवस, विश्व रीढ़ दिवस,
17 अक्टूबर – अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस
18 अक्टूबर – विश्व रजोनिवृत्ति दिवस
20 अक्टूबर – विश्व सांख्यिकी दिवस, राष्ट्रीय एकता दिवस, विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस
21 अक्टूबर – पुलिस स्मृति दिवस, विश्व आयोडीन अल्पता दिवस
23 अक्टूबर – अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस
24 अक्टूबर – संयुक्त राष्ट्र दिवस, विश्व पोलियो दिवस, विश्व विकास सूचना दिवस
28 अक्टूबर – अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिवस
29 अक्टूबर – विश्व स्ट्रोक दिवस
30 अक्टूबर – विश्व बचत दिवस
31 अक्टूबर – राष्ट्रीय एकता दिवस
