टेनिस में ग्रैंड स्लैम एक प्रतिष्ठित उपलब्धि है, जो चार प्रमुख टूर्नामेंटों से जुड़ी है।
ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open)
ऑस्ट्रेलियन ओपन दुनिया के चार प्रमुख ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट्स में से एक है, यह हर साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित किया जाता है। यह साल का पहला टेनिस टूर्नामेंट है। टूर्नामेंट की शुरुआत 1905 में ऑस्ट्रेलेशियन चैंपियनशिप के रूप में हुई थी। यह 1927 में ऑस्ट्रेलियन चैंपियनशिपऔर 1969 में ऑस्ट्रेलियन ओपन नाम से जाना जाने लगा। ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिलाओं की प्रतियोगिता 1922 से शुरू हुई। ओपन एरा 1969 से पेशेवर खिलाड़ियों के लिए खुला।
सर्वाधिक ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब (ओपन युग वर्ष 1969 से 2025 तक)
सर्वाधिक पुरूष एकल – नोवाक जाकोविच (सर्बिया) (10 बार)
सर्वाधिक महिला एकल – सेरेना विलियम्स (संयुक्त राज्य अमेरिका) ( 07 बार) ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला एकल – मार्गरेट कोर्ट ने 11 बार (1960 से 1966 व 1969 से 1971 तथा 1973) खिताब जीता, जो सर्वाधिक है।
ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) 2025 विजेता और उप विजेता की सूची
प्रतियोगिता | विजेता (चैंपियंस) | उप विजेता (रनर-अप) |
---|---|---|
पुरूष एकल | जैनिक सिनर (इटली) | अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी) |
महिला एकल | मैडिसन कीज (अमेरिका) | आर्यना सबालेंका (बेलारूस) |
पुरूष युगल | हेनरी पैटन (ग्रेड ब्रिटेन) हैरी हेलियोवारा (फिनलैंड) | सिमोन बोलेली (इटली) एंड्रिया वावस्सोरी (इटली) |
महिला युगल | टेलर टाउनसेंड (अमेरिका) कटेरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य) | हसिह सु-वेई (लातविया) जेएना ओस्टापेंको (लातविया) |
मिश्रित युगल | जॉन पीयर्स (ऑस्ट्रेलिया) ओलिविया गैडेकी (ऑस्ट्रेलिया) | किम्बर्ली बिरेल (ऑस्ट्रेलिया) जॉन पैट्रिक स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) |

फ्रेंच ओपन (French Open)
फ्रेंच ओपन (French Open / Roland Garros) फ्रेंच ओपन, जिसे रोलैंड-ग्रैरोस के नाम से भी जाना जाता है, टेनिस का दूसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है, जो हर साल मई-जून में पेरिस, फ्रांस में आयोजित किया जाता है। फ्रेंच ओपन की स्थापना पहली बार 1891 में आयोजित किया गया, लेकिन 1925 से इसे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का दर्जा मिला। यह एकमात्र ग्रैंड स्लैम है जो क्ले कोर्ट (लाल मिट्टी) पर खेला जाता है, जिसे धीमी सतह माना जाता है।
सर्वाधिक फ्रेंच ओपन विजेता (Highest French Open Winner)
पुरूष एकल – राफेल नडाल (Rafael Nadal) (स्पेन) ने रिकॉर्ड 14 बार खिताब जीता जिसके कारण उन्हें “क्ले का राजा” कहा जाता है।
महिला एकल – क्रिस एवर्ट (Chris Evert) ने 7 बार खिताब जीता जो सर्वाधिक है। स्टेफी ग्राफ ने 6 बार जीता।
फ्रेंच ओपन (French Open) 2025 विजेता और उप विजेता की सूची
प्रतियोगिता | विजेता (चैंपियंस) | उप विजेता (रनर-अप) |
---|---|---|
पुरूष एकल | कार्लोस अल्काराज (स्पेन) | जैनिक सिनर (इटली) |
महिला एकल | कोको गॉफ (अमेरिका) | आर्यना सबालेंका (बेलारूस) |
पुरूष युगल | मार्सेल ग्रैनोलर्स (स्पेन) होरासियो जेबालोस (अर्जेंटीना) | जो सैलिसबरी (ग्रेट ब्रिटेन) नील स्कुप्स्की (ग्रेट ब्रिटेन) |
महिला युगल | जैस्मीन पाओलिनी (इटली) सारा एरानी (इटली) | अन्ना डेनिलिना (कजाकिस्तान) एलेक्जेंड्रा क्रुनिक (सर्बिया) |
मिश्रित युगल | सारा एरानी (इटली) एंड्रिया वावस्सोरी (इटली) | टेलर टाउनसेंड (संयुक्त राज्य अमेरिका) इवान किंग (संयुक्त राज्य अमेरिका) |

विंबलडन (Wimbledon)
विंबलडन (Wimbledon) विंबलडन टेनिस का तीसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है और दुनिया का पुराना सबसे पहली बार 1877 में आयोजित, और प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट माना जाता है। यह हर साल जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में लंदन, इंग्लैंड में आयोजित किया जाता है।
विंबलडन एकमात्र ग्रैंड स्लैम है जो ग्रास कोर्ट (घास की सतह) पर खेला जाता है, जो तेज गति और कम उछाल के लिए जाना जाता है।
विंबलडन का सख्त ड्रेस कोड है, जिसमें खिलाड़ियों को पूरी तरह सफेद कपड़े पहनने होते हैं। विंबलडन को टेनिस का मक्का कहा जाता है।
सर्वाधिक विंबलडन विजेता (Highest Wimbledon Winner) (ओपन युग वर्ष 1968 से 2025 तक)
पुरुष एकल – रोजर फेडरर Roger Federer (स्विट्जरलैंड) ने रिकॉर्ड 8 बार खिताब जीता। नोवाक जोकोविच ने 7 बार जीता।
महिला एकल – मार्टिना नवरातिलोवा Martina Navratilova (चेक गणराज्य) ने 9 बार खिताब जीता, जो सर्वाधिक है। सेरेना विलियम्स और स्टेफी ग्राफ ने 7-7 बार जीता।
विंबलडन (Wimbledon) 2025 विजेता और उप विजेता की सूची
प्रतियोगिता | विजेता (चैंपियंस) | उप विजेता (रनर-अप) |
---|---|---|
पुरूष एकल | जैनिक सिनर (इटली) | कार्लोस अल्काराज (स्पेन) |
महिला एकल | इगा स्विएटेक (पोलैंड) | अमांडा अनिसिमोवा (संयुक्त राज्य अमेरिका) |
पुरूष युगल | जूनियन कैश (ग्रेट ब्रिटेन) लॉयड ग्लासपूल (ग्रेट ब्रिटेन) | रिंकी हिजिकाता (ऑस्ट्रेलिया) डेविड पेल (नीदरलैंड) |
महिला युगल | वेरोनिका कुडरमेतोवा (रूस) एलिस मटेंस (बेल्जियम) | हसिह सु-वेई (चीनी ताइपे) जेएना ओस्टापेंको (लातविया) |
मिश्रित युगल | सेम वर्बीक (नीदरलैंड) कटेरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य) | जो सैलिसबरी (ग्रेट ब्रिटेन) लुइसा स्टेफनी (ब्राजील) |

यूएस ओपन (US Open)
यूएस ओपन (US Open / American Open) यूएस ओपन टेनिस दुनिया के चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में से एक है, जो हर साल अगस्त के अंत से सितंबर की शुरुआत में न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाता है। यूएस ओपन टूर्नामेंट 1881 में शुरू हुआ था, शुरू में इसे यूएस नेशनल चौंपियनशिप्स कहा जाता था।
यह एकमात्र ग्रैंड स्लैम है जो प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कभी रद्द नहीं हुआ, हालांकि 2020 में कोविड-19 के कारण दर्शक नहीं थे।
यूएस ओपन एकमात्र ग्रैंड स्लैम है जो तीन अलग-अलग सर्फेस पर खेला गया है – घास (1881-1974), मिट्टी (1975-1977), और हार्डकोर्ट (1978 से अब तक)। वर्तमान में लेयकोल्ड हार्डकोर्ट का उपयोग होता है, जो मध्यम-तेज गति का है।
यूएस ओपन साल का चौथा और अंतिम ग्रैंड स्लैम है, जो ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन के बाद होता है।
सर्वाधिक यूएस ओपन विजेता (Highest US Open Winner)(ओपन युग वर्ष 1968 से 2025 तक)
पुरुष एकल – जिमी कोनर्स, पीट सैम्प्रास और रोजर फेडरर ने 5-5 बार।
महिला एकल – क्रिस एवर्ट और सेरेना विलियम्स ने 6-6 बार
यूएस ओपन (US Open) विजेता और उप विजेता की सूची
प्रतियोगिता | विजेता (चैंपियंस) | उप विजेता (रनर-अप) |
---|---|---|
पुरूष एकल | कार्लोस अल्काराज (स्पेन) | जैनिक सिनर (इटली) |
महिला एकल | आर्यना सबालेंका (बेलारूस) | अमांडा अनिसिमोवा (संयुक्त राज्य अमेरिका) |
पुरूष युगल | मार्सेल ग्रैनोलर्स (स्पेन) होरासियो जेबालोस (अर्जेंटीना) | जो सैलिसबरी (ग्रेट ब्रिटेन) नील स्कुप्स्की (ग्रेट ब्रिटेन) |
महिला युगल | एरिन रूटलिफ (न्यूजीलैंड) ग्रैब्रिएला डाब्रोव्स्की (कनाडा) | कटेरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य) टेलर टाउनसेंड (संयुक्त राज्य अमेरिका) |
मिश्रित युगल | सारा एरानी (इटली) एंड्रिया वावस्सोरी (इटली) | इगा स्विएटेक (पोलैंड) कैस्पर रूड (नार्वे) |

Grand Slam Tennis 2025 Winners List Download PDF (Hindi and English)
ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट एक नजर में
टेनिस टुर्नामेंट | शुरूआत | स्थान (देश) | आयोजन का माह | मैदान (कोर्ट का प्रकार) |
---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलियन ओपन | 1905 | मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) | जनवरी | हार्ड कोर्ट |
फ्रेंच ओपन | 1925 | पेरिस (फ्रांस) | मई-जून | क्ले कोर्ट |
विंबलडन | 1877 | लंदन (ग्रेट ब्रिटेन) | जून-जुलाई | ग्रास कोर्ट |
यूएस ओपन | 1881 | न्यूयॉर्क (संयुक्त राज्य अमेरिका) | अगस्त-सितम्बर | हार्ड कोर्ट |
ग्रैंड स्लैम (टेनिस) टूर्नामेंट 2025 विजेता सहित विशेष तथ्य
विजेता/विवरण | ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) 2025 | फ्रेंच ओपन (French Open) 2025 | विंबलडन (Wimbledon) 2025 | यूएस ओपन (US Open) 2025 |
---|---|---|---|---|
पुरूष एकल | जैनिक सिनर (इटली) | कार्लोस अल्काराज (स्पेन) | जैनिक सिनर (इटली) | कार्लोस अल्काराज (स्पेन) |
महिला एकल | मैडिसन कीज (अमेरिका) | कोको गॉफ (अमेरिका) | इगा स्विएटेक (पोलैंड) | आर्यना सबालेंका (बेलारूस) |
पुरूष युगल | हेनरी पैटन (ग्रेड ब्रिटेन) हैरी हेलियोवारा (फिनलैंड) | मार्सेल ग्रैनोलर्स (स्पेन) होरासियो जेबालोस (अर्जेंटीना) | जूनियन कैश (ग्रेट ब्रिटेन) लॉयड ग्लासपूल (ग्रेट ब्रिटेन) | मार्सेल ग्रैनोलर्स (स्पेन) होरासियो जेबालोस (अर्जेंटीना) |
महिला युगल | टेलर टाउनसेंड (अमेरिका) कटेरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य) | जैस्मीन पाओलिनी (इटली) सारा एरानी (इटली) | वेरोनिका कुडरमेतोवा (रूस) एलिस मटेंस (बेल्जियम) | एरिन रूटलिफ (न्यूजीलैंड) ग्रैब्रिएला डाब्रोव्स्की (कनाडा) |
मिश्रित युगल | जॉन पीयर्स (ऑस्ट्रेलिया) ओलिविया गैडेकी (ऑस्ट्रेलिया) | सारा एरानी (इटली) एंड्रिया वावस्सोरी (इटली) | सेम वर्बीक (नीदरलैंड) कटेरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य) | सारा एरानी (इटली) एंड्रिया वावस्सोरी (इटली) |
संस्करण | 113वां (ओपन एरा का 57वां) | 124वां (ओपन एरा का 95वां) | 138वां | 145वां |
आयोजन स्थान | मेलबर्न, विक्टोरिया (ऑस्ट्रेलिया) | पेरिस (फ्रांस) | लंदन (ग्रेट ब्रिटेन) | न्यूयॉर्क (संयुक्त राज्य अमेरिका) |
आयोजन तिथि | 06 से 26 जनवरी 2025 | 19 मई से 08 जून 2025 | 23 जून से 13 जुलाई 2025 | 18 अगस्त से 07 सितम्बर 2025 |
ईनाम की राशि | 96,500,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर | 56,352,000 यूरो | 53,550,000 पौंड स्टर्लिंग | 90,000,000 यूनोइटेड स्टेट डॉलर |

