समसामयिक मासिक घटना चक्र करेंट अफेयर्स जुलाई 2025, One Liners Current Affairs Hindi July 2025, जुलाई माह के महत्वपूर्ण दिवस, Current Affairs July 2025, जुलाई 2025 में घाटित समसामयिक मासिक घटना चक्र के बारे में जाने
One Liners Current Affairs Hindi July 2025
हाल ही में किसे रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) का प्रमुख नियुक्त किया गया ? पराग जैन (पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी पराग जैन 01 जुलाई 2025 से रॉ के प्रमुख नियुक्त हुए है)
हाल ही में कौन सा राज्य वन प्रबंधन रेटिंग की दृष्टि से शीर्ष स्थान पर है? केरल ( केंन्द्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित रेटिंग के अनुसार राष्ट्रीय उद्यानों, संरक्षित क्षेत्रों के प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन (MEE) 2020.25 में केरल 76.22% स्कोर के साथ वेरी गुड (बहुत अच्छा) रेटिंग पाने वाला देश का पहला इकलौता राज्य बना है। दूसरा स्थान कर्नाटक का 74.24%, तीसरा स्थान पंजाब 71.74% और चौथा स्थान हिमाचल प्रदेश 71.36% के साथ अच्छा रेटिंग दिया गया है।
राष्ट्रीय उद्यान की दृष्टि से 92.97% के साथ मुन्नार में एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान और जम्मू.कश्मीर के दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया)
गोडेल पुरस्कार 2025 से किसे सम्मानित किया गया? ईशान चट्टोपाध्याय (सैद्धांतिक कम्प्यूटर विज्ञान में गोडेल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया डेविड जकरमैन के साथ संयुक्त रूप से )
हुरून ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स के अनुसार भारत का कौन सा स्थान है? तीसरा स्थान (अमेरिका पहले स्थान पर चीन दूसरे स्थान पर है)
भारत की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा कपंनी कौन सी है? अडानी ग्रीन एनर्जी (15539.90 मेगावाट के साथ अडानी ग्रीन एनर्जी भारत की सबसे बड़ी और विश्व की शीर्ष 10 बिजली उत्पादकों कंपनी में शामिल हो गई)
भारत का पहला एस्ट्रो टूरिज्म फेस्टिवल का आयोजन कहाँ किया गया? लद्दाख (भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के साथ लेह में पहला एस्ट्रो टूरिज्म फेस्टिवल आयोजित किया गया)
हाल ही में किसे भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का नए कार्यकारी निदेशक नियुक्त किये गये? केशवन रामचंद्रन को आरबीआई का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया।
हाल ही में भारतीय रेलवे ने कौन सा नया एप लॉन्च किया? रेलवन (यह यात्रियों को टिकट बुकिंग से लेकर खाने के ऑर्डर तक सभी सुविधाएं एक ही एप पर उपलब्ध कराया गया)
कौन से क्रिकेट खिलाड़ी ने कैप्टन कूल के ट्रेडमार्क का आवेदन किया है? महेन्द्र सिंह धोनी ने
भारत के कौन से प्रधानमंत्री विदेशों में सबसे ज्यादा सर्वोच्च सम्मान पाने वाले प्रधानमंत्री बन गये? नरेन्द्र मोदी (घाना में द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना के पुरस्कार के 24वां सर्वोच्च सम्मान के साथ विदेशों में सर्वोच्च सम्मान पाले भारतीय प्रधानमंत्री बन गये)
NIPCCD का नया नाम क्या है? सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान (इसकी स्थापना फरवरी 1966 को हुई थी पूर्व में इसे राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास के नाम से जाना जाता था)
हाल ही में किसने भारत का पहला स्वदेशी फोटोनिक रडार बनाया है? डीआरडीओ ने
विश्व की पहली वर्ल्ड सुपर कबड्डी लीग का आयोजन 2026 में कहाँ होगा? दुबई में
कौन हॉलीवुड वीक ऑफ फेम सम्मान पाने वाली भारतीय महिला होगी? दीपिका पादुकोण (वर्ष 2026 के हॉलीवुड वीक ऑफ फेम सम्मान के लिए चुना गया है। यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय महिला होगी। यह सम्मान मोशन पिक्चर्स कैटेगरी में दिया जाएगा)
कहाँ सेल (SAIL) का पहला अंतरराष्ट्रीय कार्यालय शुरू हुआ? दुबई (यूएई) में
किस देश ने प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी को 25वां सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया? त्रिनिदाद-टोबैगो ने पीएम मोदी को द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद, टोबैगो से सम्मानित किया। यह उनका 25वां अंतरराष्ट्रीय सर्वोच्च सम्मान है।
हाल ही में कौन इंडियन नेवी की पहली महिला फाइटर पायलट बनी? आस्था पुनिया (सब लेफ्टिनेंट)
जा माता तटरक्षक बल संयुक्त अभ्यास भारत किस देश के साथ आयोजित करता है? जापान के साथ
हाल ही में किस देश ने प्रधानमंत्री मोदी को 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया? ब्राजील ने
हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सेहत योजना शुरू करने की घोषणा की है? पंजाब ने (02 अक्टूबर से लागू होने वाली इस योजना में सभी नागरिकों को 10 लाख रूपए तक का कैशलेस ईलाज मिलेगा)
चिंथा रविंद्रन पुरस्कार से किन्हें सम्मानित किया गया? मराठी लेखक शरणकुमार लिम्बाले को
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की पहली महिला सीईओ और एमडी कौन बनेगी? प्रिया नायर
हाल ही में किस राज्य सरकार ने “गज मित्र योजना” शुरू की है? असम (मानव हाथी संघर्ष रोकने के लिए जिसके जरिए हाथियों और गांव के लोगों के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना है)
हाल ही किस स्थल को भारत का “44वां यूनेस्को विश्व धरोहर” की सूची में शामिल किया गया? मराठा सैन्य परिदृश्य (मराठा काल के 12 किलो को वर्ल्ड हेरिटेज घोषित किया, इनमें महाराष्ट्र के 11 और तमिलनाडु के 1 किले शामिल है)
हरियाणा के नए राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया? प्रो. आशिम घोष
गोवा के नए राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया? पुष्पापति अशोक गजपति राजू
लद्दाख के नए उपराज्यपाल किसे नियुक्त किया गया? कविंदर गुप्ता
हाल ही में किसे यूएन जनसंख्या पुरस्कार से सम्मानित किया गया? वर्षा देशपांडे को
आरपीएफ (RPF) की पहली महिला महानिदेशक कौन बनी? सोनाली मिश्रा रेलवे पुलिस फोर्स की पहली महिला महानिदेशक बनी।
हाल ही में कौन सबसे बड़ा रियल टाइम डिजिटल पेमेंट सिस्टम बना? यूपीआई (UPI) (यूनिफाइट पेमेंट्स इंटरफेस मई जून 2025 में रोजाना 64-65 करोड़ ट्रांजेक्शन वाला सबसे बड़ा रियल टाइम डिजिटल पेमेंट सिस्टम बना, इससे पहले यह रिकॉर्ड वीजा के नाम पर था)
भारत का दूसरा सबसे लंबे केबल स्टे ब्रिज कहाँ शुरू हुआ? कर्नाटक के शिवमोग्गा में (2.44 किलोमीटर लंबा यह पुल शरावती बैकवॉटर पर है)
भारतीय जीवन बीमा निगम के नया एमडी और सीईओ किसे नियुक्त किया गया? आर दोराईस्वामी को
हाल ही में किसे इंडिया एनर्जी स्टैक का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया? नंदन नीलेकणी को
हाल ही में किसे भारतीय खो-खो महासंघ का अध्यक्ष चुना गया? सुधांशु मिततल को
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2025 कहाँ आयोजित हुआ? रियो डी जेनेरियो, ब्राजील में
आईसीसी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया? संजोग गुप्ता को
भारत के पहले सहकारी विश्वविद्यालय त्रिभुवन कहाँ प्रारंभ हुआ? आणंद गुजरात में
विश्व का पहला वर्षा (रेन) संग्रहालय कहाँ बन रहा है? मावसिनराम में (मेघालय)
यूपीआई शुरू करने वाला दुनिया का 08वां देश कौन बना? त्रिनिदाद – टोबैगो
यूरोजोन का 21वां सदस्य देश कौन बना? बुल्गारिया
विंबलडन 2025 का पुरूष एकल का खिताब किसने जीता? जेन्निक सिनर (इटली)
विंबलडन 2025 का महिला एकल का खिताब किसने जीता? इगा स्वियातेक (पोलैंड)
भारत का सबसे स्वच्छ शहर कौन सा है? इंदौर (स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, दूसरा सबसे स्वच्छ शहर – सूरत, तीसरा – नवीं मुंबई, चौथा – विशाखापट्टनम, पांचवा – भोपाल)
10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में पहला स्थान किस शहर को मिला? अहमदाबाद को (दूसरा – भोपाल और तीसरा – लखनऊ को)
03 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में सबसे स्वच्छ शहरों में पहला स्थान किस शहर को मिला? मीरा भायंदर (महाराष्ट), दूसरा – बिलासपुर तीसरा – जमशेदपुर
टेस्ला ने भारत में अपना पहला शोरूम कहाँ खोला है? मुंबई में
हाल ही में किसे हेम बहादुर मल्ला पुरस्कार 2080 से सम्मानित किया गया? कल्याण श्रेष्ठ (काठमांडू में पूर्व मुख्य न्यायाधीश को नेपाल की न्यायिक व्यवस्था और सुधारों में उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए)
पेन पिंटर पुरस्कार 2025 से किन्हीं सम्मानित किया गया? लीला अबूलेला को (सूडानी स्कॉटिश लेखिका)
कलिंग रत्न पुरस्कार 2024 से किसे सम्मानित किया गया? भारत के केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को
हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने मिजोरम में कौन से स्मारक को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया है? लंगुफुन रोपुई यह मिजोरम का दूसरा राष्ट्रीय महत्व का दूसरा स्थल है।
चीन किस नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रोपावर बांध बनाने का कार्य प्रारंभ किया है? यारलुंग त्सांगपो (ब्रम्हापुत्र नदी) पर (तिब्बत के न्यिंगची शहर में)
हाल ही किस राज्य सरकार ने “शक्तिश्री कार्यक्रम” शुरू किया है? ओड़िशा सरकार ने विश्वविद्यालय और कॉलेजों के छात्राओं की सुरक्षा के लिए शक्तिश्री कार्यक्रम शुरू किया है।
भारतीय वायुसेना में 62 साल तक सेवा देने वाला कौन सा लड़ाकू विमान 19 सितम्बर 2025 से रिटायर हो जायेगा? MIG-21 के 21 लड़ाकू विमान । वर्ष 1963 में शामिल MIG-21 भारत का पहला सुपरसोनिक फाइटर जेट है।
हरियाणा में कहाँ भारत का सबसे बड़ा हरित हाइड्रोजन संयंत्र बनेगा? पानीपत में (यह संयंत्र इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की रिफाइनरी में बनेगा जहाँ प्रतिवर्ष 10,000 टन हरित हाइड्रोजन तैयार किया जायेगा)
हाल ही में किस राज्य सरकार ने हॉर्नबिल संरक्षण के लिए देश का पहला केन्द्र बनाएगी? तमिलनाडु सरकार द्वारा अन्नामलाई टाइगर रिजर्व में। इसके तहत पश्चिमी घाट के 04 प्रजातियों के संरक्षण पर जोर दिया जायेगा।
भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कब इस्तीफा दिया? 21 जुलाई 2025 को
हैनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार भारत का कौन सा स्थान है? 77वां
भारत के कौन से प्रधानमंत्री कार्यकाल दूसरे सबसे लंबे समय तक है? नरेंद्र मोदी (हाल ही नरेन्द्र मोदी ने इंदिरा गांधी के 4077 दिनों का रिकॉर्ड तोड़कर दूसरे सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री बन गये हैं। सबसे लंबे समय तक 6126 दिन तक पंडित जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री रहे थे)
हाल ही में किसे भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया? अजय सेठ को
जीपी बिड़ला मेमोरियल अवॉर्ड (लाइफटाइम अचीवमेंट) से किन्हें सम्मानित किया गया? डॉ. वी. नारायणन (इसरो के अध्यक्ष, अंतरिक्ष विभाग के सचिव)
बोल्ड कुरूक्षेत्र 2025 संयुक्त अभ्यास भारत किस देश के साथ आयोजित करता है? सिंगापुर के साथ
FIDE महिला शतरंज विश्व कप 2025 किसने जीता? दिव्या देशमुख (महिला शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला, भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर)
संसद टीवी का सीईओ किसे नियुक्त किया गया है? उत्पल कुमार सिंह
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स का पदक किसने जीता? वैष्णवी अदकर (पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी वर्ष 1979 के बाद पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय है)
“ज्ञान भारतम मिशन” क्या है? प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण के लिए भारत सरकार का एक मिशन
पेन ट्रांसलेट पुरस्कार 2025 किसने जीता है? गीतांजलि श्री ने
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की पहली महिला कुलपति कौन बनी है? उमा कांजीलाल+
जुलाई माह के महत्वपूर्ण दिवस
01 जुलाई – भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना दिवस, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, जीएसटी दिवस (वस्तु एवं सेवा कर दिवस), राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस, राष्ट्रीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स दिवस
02 जुलाई – राष्ट्रीय एनीसेट दिवस, विश्व यूएफओ दिवस, विश्व खेल पत्रकार दिवस
03 जुलाई – अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री दिवस
04 जुलाई – संयुक्त राज्य अमेरिका स्वतंत्रता दिवस
06 जुलाई – विश्व जूनोसिस दिवस, अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस
07 जुलाई – विश्व चॉकलेट दिवस, विश्व जैव उत्पाद दिवस
10 जुलाई – वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस
11 जुलाई – विश्व जनसंख्या दिवस
12 जुलाई – विश्व पेपर बैग दिवस, मलाला दिवस
13 जुलाई – राष्ट्रीय फ्रेंचफ्राई दिवस
15 जुलाई – विश्व युवा कौशल दिवस
17 जुलाई – विश्व युवा कौशल दिवस, अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस, विश्व इमोजी दिवस
18 जुलाई – अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस
20 जुलाई – विश्व शतरंज दिवस, अंतर्राष्ट्रीय चन्द्र दिवस
22 जुलाई – राष्ट्रीय आम दिवस, राष्ट्रीय ध्वज दिवस
23 जुलाई – राष्ट्रीय प्रसारण दिवस, विश्व मस्तिष्क दिवस
24 जूलाई – राष्ट्रीय आयकर दिवस, राष्ट्रीय थर्मल इंजीनियर दिवस
25 जुलाई – विश्व भ्रूणविज्ञानी दिवस
26 जुलाई – कारगिल विजय दिवस
27 जुलाई – सीआरपीएफ स्थापना दिवस
28 जुलाई – विश्व हेपेटाइटिस दिवस, विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस,
29 जुलाई – अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस
30 जुलाई – अंतर्राष्ट्रीय मैत्री दिवस
31 जुलाई – विश्व रेंजर दिवस