उगादि पुरस्कार से किन्हें सम्मानित किया जाएगा? भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज कहाँ है? मध्य प्रदेश की 25वीं वाइल्डलाइफ सेंचुरी का नाम क्या है? विश्व धरोहर दिवस 2025 का थीम क्या है?
One Liners Current Affairs Hindi April 2025 अप्रैल माह के महत्वपूर्ण दिवस, Current Affairs April 2025, अप्रैल 2025 में घाटित समसामयिक मासिक घटना चक्र के बारे में जाने
अप्रैल 2025 मंथली करेंट अफेयर्स
हाल ही में किस राज्य द्वारा दृष्टिहीनों के लिए भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया? ओडिशा राज्य सरकार द्वारा कटक में प्रसिद्ध दृष्टिहीन कवि संत कबी भीमा भोई के नाम पर कटक ओडिशा में भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है।
योग दिवस 2025 की थीम क्या है? योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ
हाल ही में किसे शांति और स्थिरता के लिए अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मर्करी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? दलाई लामा को
उगादि पुरस्कार से किन्हें सम्मानित किया जाएगा? आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा इतिहासकार मायना स्वामी को ऐतिहासिक अनुसंधान और सामाजिक सेवा के लिए उगादि पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की।
टाइगर ट्रायम्फ 2025 अभ्यास भारत किस देश के साथ आयोजित करता है? अमेरिका के साथ (इसका उद्देश्य सेनाओं के बीच इंटरऑपरेटिबिलिटी को बढ़ाना है)
हाल ही में गुजरात के किस कला को भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया गया है? अहमदाबाद के जमालपुर क्षेत्र की सौदागरी ब्लॉक प्रिंट कला को
हाल ही में तमिलनाडु के किस पत्ते और फूल माला को भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया गया है? तंजावुर के कुंभकोणम पान के पत्ते और कन्याकुमारी के थोवलाई फूल माला को भारत सरकार द्वारा जीआई टैग प्रदान किया है। (इसके साथ तमिलनाडु से जीआई टैग की कुल संख्या 62 हो गई है)
हाल ही में भारत के किन ग्रंथ को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया गया है? 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस पर यूनेस्को ने श्रीमद् भागवद् गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को मेमोरी ऑफ वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया है।
श्रीमद् भागवद् गीता – श्रीमद् भागवद् गीता महाभारत काल का प्रसिद्ध हिंदू धर्मग्रंथ है। इसमें भागवन श्रीकृष्ण द्वारा अर्जून को कर्म, ज्ञान, और भक्ति के महत्व को बताते हुए उपदेश दिए हैं। श्रीमद् भागवद् गीता के 18 अध्यायों में 700 श्लोक है।
नाट्यशास्त्र – भरत मुनि द्वारा रचित नाट्यशास्त्र संस्कृत काव्य छंदों का संग्रह है। इसमें नाट्य अभिनय, रस (सौंदर्य अनुभव) संगीत, भाव आदि को परिभाषित करने वाले नियमों का विस्तृत वर्णन है। नाट्य क्षेत्र व इससे जुड़ी कलाओं का पहला ग्रंथ है, जो कि नाट्य की बारीकियों को रेखांकित करता है।
मेमोरी ऑफ वर्ल्ड रजिस्टर दुनिया की दस्तावेजी विरासत को बचाने और उसके संरक्षण के लिए बनाया गया है। इसे 1992 में शुरू किया गया था। इसके जरिए दुनिया के कीमती प्राचीन अभिलेखों और पुरस्तकालय संग्रह की
मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड में शामिल भारतीय धरोहरों की सूची
अप्रैल 2025 तक भारत के निम्नानुसार अभिलेखों धरोहरों को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड (Memory of the World – MOW) की सूची में शामिल किया गया है। विवरण निम्नानुसार है –
अभिलेख | शामिल किये जाने का वर्ष | विवरण |
---|---|---|
आईएएस तमिल मेडिकल पांडुलिपि संग्रह | 1997 | ताड़ के पत्तों पर लिखी गई तमिल चिकित्सा पांडुलिपियाँ हैं। जिनमें जड़ी-बूटियों, हर्बल जड़ों, पत्तियों फूलों से दवाएँ प्राप्त करने के तरीकों का विवरण है। |
डच ईस्ट इंडिया कंपनी के अभिलेख | 2003 | 1602 में स्थापित डच ईस्ट इंडिया कंपनी के एशिया में संचालित होने वाली आरंभिक आधुनिक यूरोपीय कंपनी की जकार्ता, चेन्नई, केप टाउन और द हेग के रिपॉजिटरी में व्हीओसी रिकॉर्ड के लगभग 25 मिलियन पृष्ट शामिल हैं। डच ईस्ट इंडिया कंपनी के अभिलेखागार मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड के इस रजिस्टर में भारत, इंडोनेशिया, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका शामिल है। |
शैव पांडुलिपियाँ | 2005 | 6वीं शताब्दी ई. से लेकर औपनिवेशिक काल तक शैव धर्म के भक्ति दर्शन पर आधरित शैव ग्रंथ, भक्ति भजन, स्थलपुराण, तमिल में सिद्ध औषधियों पर ग्रंथ हैं। |
ऋग्वेद | 2007 | चार वेदों में ऋग्वेद सबसे प्राचीन तथा प्रथम वेद है। ऋग्वेद में कुल 10 मण्डल, 1028 शुक्तियाँ, 10462 श्लोक मंत्र (ऋचाएँ) है। |
तारीख-ए-खानदान-ए-तैमूरिया | 2011 | तारीख-ए-खानदान-ए-तैमूरिया 1577-78 ई. में लिखी गई तैमूर वंश के इतिहास ईरान और भारत में तैमूर और उनके उत्तराधिकारियों का वर्णन है। |
लघुकालचक्रतंत्रजातिका विमलप्रभा | 2011 | लघुकालचक्रतंत्रजातिका विमलप्रभा 11वीं शताब्दी का एक तिब्बाती बौद्ध ग्रंथ कालचक्र तंत्र की एक टिप्पणी है। |
शांतिनाथ चरित्र | 2013 | 16वें जैन तीर्थंकर शांतिनाथ के जीवन और समय का 1396 ई. में रचित संस्कृत ग्रंथ है। |
गिलगित पांडुलिपि | 2017 | 5वीं 6वीं शताब्दी ईस्वी की बर्च की छाल और मिट्टी से लिपटी गिलगित पांडुलिपियाँ भारत में सबसे पुरानी ज्ञात जीवित पांडुलिपियाँ हैं। ये पांडुलिपि कश्मीर के गिलगित क्षेत्रों में खोजे जाने के कारण इनका नाम गिलगित पांडुलिपि रखा गया है। |
मैत्रेयव्याकरण | 2017 | गोपालदेव के शासनकाल में पाल काल की तिथि वाली कुटिला और रंजना लिपियों के मिश्रण से लिखी गई ताड़-पत्र पांडुलिपि है। |
अभिनवगुप्त (940-1015 ई.): उनकी कृतियों की पांडुलिपियों का संग्रह | 2023 | अभिनवगुप्त (940-1015 ई.) की 248 पांडुलिपियाँ जिनमें 10 वीं सदी के श्रीनगर, कश्मीर का वर्णन है। |
गुटनिरपेक्ष आंदोलन की पहली शिखर बैठक के अभिलेख | 2023 | गुटनिरपेक्ष आंदोलन या नैम का पहला शिखर सम्मेलन सितंबर 1961 में बेलग्रेड यूगोस्लाविया में आयोजित किया गया था। पहली बैठक की 76 फाइलें, 242 तस्वीरें, 1 ऑडियो संग्रह और 15 फिल्मों इसमें शामिल हैं। गुटनिरपेक्ष आंदोलन अभिलेखागार की पहली शिखर बैठक मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड के इस रजिस्टर में भारत, अल्जीरिया, मिस्त्र, इंडोनेशिया और सर्बिया शामिल है। |
श्रीमद् भागवद्गीता | 2025 | महाकाव्य महाभारत का एक हिस्सा जिसमें 18 अध्यायों में 700 श्लोकों जिसमें निस्वार्थ कर्म, भक्ति के मार्ग का ज्ञान दिया है। |
नाट्यशास्त्र | 2025 | भरत मुनि द्वारा रचित नाट्यशास्त्र संस्कृत काव्य छंदों का संग्रह है। जिसमें साहित्य के साथ गायन, नृत्य, नाटक, सौंदर्यशास्त्र की तमाम विधाएं वर्णित है। यह आधुनिक वाद्ययंत्रों का आधार भी है। |

एशिया का सबसे बड़ा रोप वे भारत में कहाँ बनेगा? तारा देवी से शिमला के बीच 13.79 किलोमीटर लंबी होगी। यह रोप वे दुनिया की दूसरी सबसे लंबी रोप वे होगी (बोलीविया की रोप वे इसकी लंबाई 32 किलोमीटर है)
हाल ही में किसे अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं का नया डीजीपी/निदेशक नियुक्त किया गया? सीमा अग्रवाल को
भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज कहाँ है? रामेश्वरम, तमिलनाडु में पंबन ब्रिज (पंबन ब्रिज की लंबाई 2.08 किलोमीटर है)
TasteAtles द्वारा जारी की गई 50 सर्वश्रेष्ठ स्ट्रीट फूड डिशेज की सूची में भारत के किस व्यंजन को 5वां और 6वां स्थान मिला है? दक्षिण भारतीय परोट्टा (मालाबार पराठा) को 5वां स्थान और अमृतसरी कुलचा को 6वां स्थान मिला है।
पुर्तगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को किस स्माान से सम्मानित किया गया है? सिटी की ऑफ ऑनर से
टी-20 में 13,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज कौन है? विराट कोहली
दुनिया का सबसे बड़ा पेट्रोकेमिकल परिसर भारत में कहाँ बनेगा? पाराद्वीप ओडिशा में
हाल ही में ग्लोबल फाइनेंस मैंगजीन ने भारतीय रिजर्व बैंक को किस पुरस्कार से सम्मानित किया है? मोस्ट इनोवेटिव फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन से (आरबीआई यह अवार्ड जीतने वाला पहला केन्द्रीय बैंक है)
भारतीय सेना की चीता हेलीकॉफ्टर फ्लीट की पहली महिला पायलट कौन है? कैप्टन श्रद्धा
मध्य प्रदेश की 25वीं वाइल्डलाइफ सेंचुरी का नाम क्या है? डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अभ्यारण्य (सागर जिले में स्थिल इस अभ्यारण्य का क्षेत्रफल 258.64 वर्ग किलोमीटर है)
महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट कहाँ है? हिसार, हरियाणा में
भारतीय वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के एथलीट्स कमीशन का अध्यक्ष किसे बनाया गया है? मीराबाई चानू को
भारत के किस ट्रेन में पहला ट्रेन एटीएम लगाया गया है? मुंबई मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस (भुसावल रेलवे डिवीजन ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बीच सहयोग से) मुंबई-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस भारत की पहली ATM वाली ट्रेन है।
भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश कौन होंगे? न्यायमूर्ति बीआर गवई भारत के अगले सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होगें।
आईसीसी पुरूष क्रिकेट समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? सौरव गांगुली को
भारतीय रिजर्व बैंक का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है? डॉ. पूनम गुप्ता को
खेलो इंडिया युवा खेल 2025 का शुभंकर क्या है? शुभंकर गजसिंह
फ्रेड डारिंगटन सैंड मास्टर पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय कौन है? सुदर्शन पटनायक (ओडिशा)
विश्व धरोहर दिवस 2025 का थीम क्या है? “आपदाओं और संघर्षों से खतरे में पड़ी विरासतः आईसीओएमओएस की 60 वर्षों की कार्रवाईयों से तैयारी और सीख”
भारत के विश्व धरोहर स्थल से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य मैप के साथ जाने
अप्रैल माह के महत्वपूर्ण दिवस
01 अप्रैल – भारतीय रिजर्व बैंक स्थापना दिवस, उड़ीसा दिवस
02 अप्रैल – विश्व आत्मकेन्द्रित जागरूकता दिवस, अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस
03 अप्रैल – हिंदी रंगमंच दिवस
04 अप्रैल – अंतर्राष्ट्रीय खनन जागरूकता दिवस
05 अप्रैल – राष्ट्रीय समुद्री दिवस
06 अप्रैल – विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस, राष्ट्रीय हस्तनिर्मित दिवस
07 अप्रैल – विश्व स्वास्थ्य दिवस
10 अप्रैल – विश्व होम्योपैथी दिवस
11 अप्रैल – राष्ट्रीय पालतू दिवस, राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस, विश्व पार्किंसंस दिवस
13 अप्रैल – जलियांवाला बाग नरसंहार
12 अप्रैल – अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस
14 अप्रैल – डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती, विश्व क्वांटम दिवस, राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस
15 अप्रैल – विश्व कला दिवस, हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस
16 अप्रैल – हाथी बचाओ दिवस
17 अप्रैल – विश्व हीमोफीलिया दिवस
18 अप्रैल – विश्व विरासत (धरोहर) दिवस
19 अप्रैल – विश्व लीवर दिवस
21 अप्रैल – राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस
22 अप्रैल – विश्व पृथ्वी दिवस
23 अप्रैल – विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस
24 अप्रैल – राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस
25 अप्रैल – विश्व मलेरिया दिवस, विश्व पेंगुइन दिवस
26 अप्रैल – विश्व बौद्धिक संपदा दिवस
27 अप्रैल – विश्व पशु चिकित्सा दिवस
29 अप्रैल – अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस
30 अप्रैल – आयुष्मान भारत दिवस