Last Updated on August 15, 2024 by gktimehindi
भारत ने सबसे पहली बार 1900 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक पेरिस में भाग लिया। नॉर्मन प्रिचर्ड एक ब्रिटिश भारतीय एथलीट थे जिन्होंने 1900 के ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए एथलेटिक्स में 02 रजत पदक जीते।
भारत ने पहली बार 1920 एंटवर्प (बेल्जियम) ओलंपिक में 02 खेलों के लिए अपना दल भेजा था।
1900 के पेरिस ओलंपिक से 2024 के पेरिस ओलंपिक तब अब तक भारत ने 10 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक, 21 कांस्य पदक कुल 41 पदक जीते हैं।
अगर आप ओलंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन के बारे में अधिक जानना चाहते है तो यह लेख आपके के लिए है।
इस लेख में भारत का ओलंपिक खेलों में प्रदर्शन, ओलंपिक विजेताओं की सूची आगामी पेरिस ओलंपिक 2024 और भारतीय ओलंपिक खेल से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों एवं प्रश्नों का संग्रह है।
ओलंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन
1- भारत की ओर ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाला प्रथम खिलाड़ी कौन है?
पेरिस (फ्रांस) ओलंपिक 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड (आंग्ला इंडियन) जिसने एथलेटिक्स स्पर्धा में दो रजत पदक प्राप्त किया था। जिसने व्यक्तिगत तौर पर भारत की ओर से भाग लिया था।
2. भारत ने अपनी पहली ओलंपिक टीम किस ओलंपिक खेल में भेजा था?
भारत ने सर्वप्रथम अधिकारिक रूप से 1920 के ग्रीष्मकालीन एंटवर्प (बेल्जियम) ओलंपिक में 2 खेल में अपने खिलाड़ियों का दल भेजा।
इस दल में 02 कुश्ती (दिनकर राव शिंदे, कुमार नवले), 02 एथलीट (फडेप्पा चौगुल सदाशिव दातार) के खिलाड़ी थे।
3. ओलंपिक खेल में भारत की पहली ध्वज वाहक कौन है?
पुरमा बनर्जी (एथलीट) 1920 एंटवर्प ओलंपिक में
4. ओलंपिक खेलों में भारत का पहला मैराथन धावक कौन है?
फडेप्पा चौगुले 1920 एंटवर्प ओलंपिक में (इस ओलंपिक में 19वीं स्थान प्राप्त किया)
5. ओलंपिक खेलों में भारत ने कब अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था?
1928 के एम्सटर्डम (बेल्जियम) ओलंपिक खेल में पुरूषों की हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता। भारत 1928 से 1956 तक लगातार कुल 06 बार हॉकी में स्वर्ण पदक जीता है।
6. ओलंपिक खेलों में हॉकी में भारत ने अब तक कुल कितने पदक जीते है?
ओलंपिक खेलों में भारत ने हॉकी में सबसे अधिक 12 पदक जीता है। (08 स्वर्ण पदक – 1928, 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964, 1980 और 01 बार रजत पदक – 1960, तथा 03 कांस्य पदक 1968, 1972 और 2020)
7. ओलंपिक खेलों में भारत ने अब तक कितने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता है?
124 साल के इतिहास में 1900 से लेकर 2024 तक ओलंपिक खेलों में भारत अब तक 10 स्वर्ण पदक (08 स्वर्ण पदक हॉकी में 01 निषानेबाजी में 01 जेवेलिन थ्रो) 10 रजत पदक और 21 कांस्य पदक कुल 41 पदक जीता है।
8. ओलंपिक पदक तालिका में भारत का कौन सा स्थान है? (2024 की स्थिति में)
भारत 60वें स्थान पर
9. ओलंपिक खेल में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन थी?
नीलिमा घोष (21 जुलाई 1952 को 17 वर्षीय नीलिमा घोष 1952 के हेलसिंकी (फिनलैंड) ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला बनी, 1952 में) नीलिमा घोष के साथ मैरी डिसूजा सेक्वेरा ने 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में महिलाओं की 100 और 200 मीटर दौड़ में भाग लिया।
1952 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में तैराकी में डॉली नजरी और आरती साहा (19 साल की उम्र में इंग्लिश चैनल पर करने वाली पहली एश्यिाई महिला) भी ओलंपिक में भाग लिया गया।
10. ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन है?
कर्णम मल्लेश्वरी (भारोत्तोलन) 2000 सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक में वैयक्तिक स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला है।
11. मुक्केबाजी में ओलंपिक पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन है?
मेरीकॉम 2012 के लंदन ओलंपिक में मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीतकर मुक्केबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनी।
12. बैडमिंटन में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन है?
साइना नेहवाल 2012 के लंदन ओलंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर बैडमिंटन में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनी।
13. भारत कितने वर्ष तक लगातार हॉकी में स्वर्ण पदक जीता था?
1928 से 1956 तक
14. ओलंपिक में वैयक्तिक स्पर्धा में किसने पहली बार स्वर्ण पदक जीता है?
बीजिंग ओलंपिक 2008 में अभिनव बिन्द्रा द्वारा तीरंदाजी में
15. भारत का प्रथम खिलाड़ी कौन है जिन्होंने लगातार दो ओलंपिक में पदक प्राप्त किया है?
सुनील कुमार 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक और 2012 लंदन ओलंपिक में रजत पदक प्राप्त किया।
16. भारतीय ओलंपिक परिषद की स्थापना कब हुआ था?
1924 में
17. भारतीय ओलंपिक परिषद के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
सर जे.जे.टाटा
18. ओलंपिक 2024 में भारत ने कितने मेडल जीते?
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने जेवेलिन थ्रो (भाला फेंक) में 01 रजत पदक, निशानेबाजी (शूटिंग) में 03 कांस्य पदक, पुरूष हॉकी टीम 01 कांस्य पदक, कुश्ती में 01 कांस्य पदक कुल 06 पदक जीते हैं।
19. पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत पदक तालिका में किस स्थान पर रहा?
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत कुल 06 पदकों (01 रजत और 05 कांस्य पदक) के साथ 71वें स्थान पर रहा। ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत का दूसरा सबसे ज्यादा पदक जीता। (टोक्यो ओलंपिक पदक में भारत ने 01 स्वर्ण पदक सहित कुल 06 पदक जीता था)
भारत द्वारा ओलंपिक खेलों में सम्मिलित होने वाले वर्ष 1900 से 2024 तक समस्त ओलंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन (ओलंपिक पदक तालिका में भारत)
| वर्ष | आयोजन स्थान | स्वर्ण पदक (Gold Medal) | रजत पदक (Sliver Medal) | कांस्य पदक (Bronze Medal) |
|---|---|---|---|---|
| 1900 | पेरिस (फ्रांस) | – | 2 – एथलेटिक्स (नॉर्मन प्रिचर्ड) | – |
| 1928 | एम्सटर्डम (हॉलैंड) | 1 – हॉकी | – | – |
| 1932 | लॉस एंजिल्स (यूएसए) | 1 – हॉकी | – | – |
| 1936 | बर्लिन (जर्मनी) | 1 – हॉकी | – | – |
| 1948 | लंदन (ब्रिटेन) | 1 – हॉकी | – | – |
| 1952 | हेलसिंकी (फिनलैंड) | 1 – हॉकी | – | 1 – कुश्ती (केडी जाधव) |
| 1956 | मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) | 1 – हॉकी | – | – |
| 1960 | रोम (इटली) | – | 1 – हॉकी | – |
| 1964 | टोक्यो (जापान) | 1 – हॉकी | – | – |
| 1968 | मैक्सिको सिटी (मैक्सिको) | – | – | 1 – हॉकी |
| 1972 | म्यूनिख (प.जर्मनी) | – | – | 1 – हॉकी |
| 1980 | मास्को (रूस) | 1 – हॉकी | – | – |
| 1996 | अटलांटा (यूएसए) | – | – | 1 – टेनिस (लिएंडर पेस) |
| 2000 | सिडनी (आस्ट्रेलिया) | – | – | 1 – भारोत्तोलन (महिला) (कर्णम मल्लेश्वरी) |
| 2004 | एथेंस (यूनान) | – | 1 – निशानेबाजी (Shooting) (राज्यवर्धन सिंह राठौर) | – |
| 2008 | बीजिंग (चीन) | 1 – निशानेबाजी | – | 1 – मुक्केबाजी 1 – भारोत्तोलन |
| 2012 | लंदन (ब्रिटेन) | – | 1 – निशानेबाजी 1 – कुश्ती | 1 – बैडमिंटन 1 – निशानेबाजी 1 – मुक्केबाजी 1- निशानेबाजी |
| 2016 | रियो डि जेनेरो (ब्राजील) | – | 1 – बैडमिंटन (महिला) | 1 – कुश्ती (महिला) |
| 2020 | टोक्यो (जापान) | 1 – जेवेलिन थ्रो | 1 – भारोत्तोलन 1 -कुश्ती | 1 – बैडमिंटन (महिला) 1 – मुक्केबाजी (महिला) 1 – कुश्ती 1 – हॉकी |
| 2024 | पेरिस (फ्रांस) | – | 1 – जेवेलिन थ्रो | 3 – निशानेबाजी 1 – हॉकी 1 – कुश्ती |
ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा वैयक्तिक स्पर्धाओं में जीते गए पदक तालिका
(भारतीय ओलंपिक विजेताओं की सूची)
| वर्ष | आयोजन स्थल (देश) | पदकों का विवरण स्वर्ण – रजत – कांस्य | विजेता |
|---|---|---|---|
| 1900 | पेरिस (फ्रांस) | 0 – 2 – 0 | नॉर्मन प्रिचर्ड (आंग्ला इंडियन) एथलीट – 02 रजत पदक |
| 1952 | हेलसिंकी (फिनलैंड) | 0 – 0 – 1 | के.डी. जाधव (कांस्य) कांस्य |
| 1996 | अटलांटा (यूएसए) | 0 – 0 – 1 | लिएंडर पेस (टेनिस) कांस्य |
| 2000 | सिडनी (आस्ट्रेलिया) | 0 – 0 – 1 | कर्णम मल्लेश्वरी (भारोत्तोलन) कांस्य |
| 2004 | एथेंस (यूनान) | 0 – 1 – 0 | राज्यवर्द्धन सिंह राठौर (शूटिंग) रजत |
| 2008 | बीजिंग (चीन) | 1 – 0 – 2 | अभिनव बिंद्रा ( शूटिंग) स्वर्ण, सुनील कुमार (कुश्ती) कांस्य, विजेंदर सिंह (मुक्केबाजी) कांस्य |
| 2012 | लंदन (ब्रिटेन) | 0 – 2 – 4 | सुनील कुमार (कुश्ती) रजत, विजय कुमार (शूटिंग) रजत, गगन नारंग (शूटिंग) कांस्य साइना नेहवाल (बैडमिंटन) कांस्य, योगेश्वर दत्त (कुश्ती) कांस्य, एम.सी. मैरीकॉम (मुक्केबाजी) कांस्य |
| 2016 | रियो डि जेनेरो (ब्राजील) | 0 – 1 – 1 | पी.वी. सिन्धु (बैडमिंटन महिला एकल) रजत, साक्षी मलिक (महिलाओं की फ्रीस्टाइल कुश्ती) रजत |
| 2020 | टोक्यो (जापान) | 1 – 2 – 3 | नीरज चोपड़ा (जेवेलिन थ्रो) स्वर्ण, मीराबाई चानू (भारोत्तोलन) रजत, रवि दहिया (कुश्ती) रजत, बजरंग पुनिया (कुश्ती) कांस्य, लवलिना बोरगोहेन (मुक्केबाजी) कांस्य, पी.वी.सिंधु (बैडमिंटन महिला एकल) कांस्य |
| 2024 | पेरिस (फ्रांस) | 0 – 1 – 5 | मनु भाकर (महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल) कांस्य, मनु भाकर और सरबजोत सिंह (मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल टीम) कांस्य, स्वप्निल कुसाले (पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन) कांस्य, भारत की पुरूष हॉकी टीम कांस्य, नीरज चोपड़ा (जेवेलिन थ्रो) रजत, अमन सेहरावत (कुश्ती) कांस्य |

2 thoughts on “ओलंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन, पदक तालिका, विजेताओं की सूची सहित”