क्या आपको पता है? चरक किसके राज चिकित्सक थे? पुहार नगर की नीव किस चोल शासक ने रखी थी? छत्रपति शिवाजी के गुरू कौन थे? किस चोल राजा ने लंका (सिंहल) को पहले जीता था? द्वारका, पुरी, बद्रीनाथ, श्रृंगेरी चारों मठों को किसने स्थापित किया था?
भारतीय इतिहास से संबंधित 1000 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर श्रृंखला का भाग 6 है। इस लेख में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे, यूपीएससी, पीएससी, बैंक, एसएससी में भारतीय इतिहास के बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों का संग्रह है।
Indian History Top 100 questions in Hindi
1- “मिलिंदपान्हो” क्या है? बौद्ध पाठ या ग्रंथ
2- भारतीयों के लिए सिल्क मार्ग किसने आरंभ कराया था? कनिष्क ने
3- चरक किसके राज चिकित्सक थे? कनिष्क के
4- गांधार काल किस काल में विकसित हुई थी? कुषाण काल में
5- कनिष्क किस वर्ष राज्य सिंहासन पर बैठा था? 78 ई.
6- शक संवत् किसने और कब शुरू किया था? कनिष्क ने 78 ई. में
7- ईसा पूर्व द्वितीय सदी में कागज बनाने की कला कोे किसने खोजा था? चीनियों ने
8- पुरूषपुर किसका दूसरा नाम है? पेशावर (पाकिस्तान)
9- कुषाण काल के दौरान मूर्तिकला की गांधार शैली में किसका मिश्रण है? भारत – ग्रीक (यूनान) शैली
10- भारत का राष्ट्रीय पंचाग किस काल पर आधरित है? शक काल
11- कनिष्क के शासन काल में रहने वाले साहित्यकार थे? नागार्जुन और अश्वघोष
12- सातवाहनों ने पहले स्थानीय अधिकारियों के रूप में काम किया था? मौर्यों के अधीन
13- सातवाहन वंश का महानतम शासक किसे माना जाता है? गौतमीपुत्र शातकर्णि
14- राजा खारवेल किसके चेदी वंश के महानतम शासक थे? कलिंग
15- किस वंश के शासकों ने ब्राम्हाणों तथा बौद्ध भिक्षुओं को करमुक्त ग्राम देने की प्रथा प्रारंभ की थी? सातवाहन
16- भारत में सर्वप्रथम सोने के सिक्के जारी करने वाले कौन थे? कुषाण
17- वह कौन गुप्त राजा था जिसने “विक्रमादित्य” की पदवी ग्रहण की थी? चन्द्रगुप्त द्वितीय
18- गुप्त वंश का वह राजा कौन था जिसने हूणों को भारत पर आक्रमण करने से रोका? स्कन्दगुप्त
19- गुप्त काल में चांदी के सिक्कों को कहते थे? रूप्यक
20- हरिषेण किसका राजकवि था? समुद्रगुप्त
21- “लिच्छवी दोहित्र” (लिच्छवी कन्या से उत्पन्न) किसे कहते थे? समुद्रगुप्त को
22- समुद्रगुप्त की माता का नाम था? कुमारदेवी
23- किनके सिक्के संगीत के प्रति उनका प्रेम दर्शाते हैं? गुप्तों के
24- भारतीय संस्कृति का स्वर्ण युग था? गुप्त काल
25- गुप्त काल में किस धातु के सर्वाधिक सिक्के जारी किए गए? सोना
26- गुप्त संवत किस वर्ष से शुरू किया गया था? 319 ई. से
27- कवि कालीदास किसके राजकवि थे? चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
28- इलाहाबाद (प्रयागराज) स्तंभ के शिलालेख में किसकी उपलब्धियां वर्णित है? समुद्रगुप्त का
29- फाह्यान किसके शासन काल के दौरान भारत आया था? चन्द्रगुप्त द्वितीय
30- गुप्त शासकों की सरकारी (दरबारी) भाषा थी? संस्कृत
31- वराहमिहिर कौन हैं? एक प्राचीन गणितज्ञ एवं खगोलज्ञ
32- अजंता की चित्रकारी में क्या निरूपित किया गया है? जातक
33- अजंता की चित्रकारी की विषय वस्तु किससे संबंधित है? बौद्ध धर्म
34- संगम काल में रोमन व्यापार का केन्द्र कौन था? अरिकामेडु (पांडिचेरी)
35- चालुक्यों ने अपना साम्राज्य कहाँ स्थापित किया? दक्षिण भारत में
36- पुहार नगर की नीव किस चोल शासक ने रखी थी? करिकाल
37- चोलेश्वर नामक मंदिर का निर्माण किसने किया? विजयालय
38- गंगा को उत्तर से दक्षिण ले जाने वाला चोल राजा कौन था? राजेन्द्र चोल
39- चोल राजा राजेन्द्र ने कौन सी पदवी धारण की थी? गंगैकोंड, मुडीकोंडा, पण्डित चोल
40- अधिकांश चोलकालीन मंदिर किस देवी/देवता को समर्पित हैं? शिव
41- महाबलीपुरम के सप्त पैगोडा किसके द्वारा संरक्षित कला के साक्षी हैं? पल्लवों के (इसका निर्माण नरेश नरसिंह वर्मन प्रथम ने करवाया)
42- चोल राजाओं ने किस धर्म को संरक्षण प्रदान किया? शैव धर्म
43- मुक्तेश्वर मंदिर, बैकुंठ पेरूमाल मंदिर का निर्माण किसने करवाया था? नन्दिवर्मन द्वितीय ने
44- पुलकेशिन द्वितीय किसका महानतम शासक था? वातापी के चालुक्य
45- महाबलीपुरम के रथ मंदिरों का निर्माण किस पल्लव शासक केे शासन काल में हुआ था? नरसिंहवर्मन प्रथम
46- किस चोल राजा ने लंका (सिंहल) को पहले जीता था? राजराज प्रथम ने
47- किस चोल शासक ने श्रीलंका के उत्तरी भाग को जीतकर अपने साम्राज्य को एक प्रांत बनाया था? राजराज प्रथम ने
48- श्रीलंका पर विजय प्राप्त करने वाला चोल वंश का सबसे प्रतापी राजा था? राजेन्द्र चोल
49- किस चोल शासक ने गंगईकोंडा चोलपुरम राजधानी का निर्माण किया? राजेन्द्र प्रथम ने
50- कवि विल्हण किसका राजदरबारी कवि था? विक्रमादित्य

51- भारत में पल्लवों के एकाश्मीय रथ मिलने का स्थान है? महाबलीपुरम्
52- तंजौर में वृहदेश्वर मंदिर का निर्माण किसने करवाया था? राजराज चोल ने
53- कांची में प्रसिद्ध कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण किसने किया? नरसिंहवर्मन द्वितीय ने
54- राष्ट्रकूट साम्राज्य का प्रवर्तक कौन था? दंतिदुर्ग
55- ऐलोरा में कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण किनके द्वारा करवाया गया था? राष्ट्रकूट वंश के राजा कृष्ण प्रथम
56- चोल राजाओं का शासन था? तमिलनाडु पर
57- प्राचीन चोल साम्राज्य की राजधानी कहाँ पर थी? उरैयुर
58- हर्षचरित के लेखक कौन थे? बाणभट्ट
59- यादव साम्राटों की राजधानी कहाँ थी? देवगिरी
60- माउंट आबू में प्रसिद्ध दिलवाड़ा मंदिर किसने बनवाया था? विमल शाह ने (इनका डिज़ाइन वास्तुपाल तथा तेजपाल नामक दो भाइयों ने तैयार किया था)
61- किस राजपूत शासक ने भोपाल शहर की स्थापना की थी? राजा भोज ने
62- मिहिर भोज राजपूतों के किस कुल से संबंधित है? प्रतिहार
63- ह्वेनसांग (ह्वेन त्सांग) किसके शासनकाल के दौरान भारत आया था? हर्षवर्धन के
64- “प्रिस ऑफ पिलग्रिम्स” नाम किसे प्रदान किया गया था? ह्वेनसांग
65- भारत का प्राचीनतम विश्वविद्यालय कौन सा था? नालंदा
66- नालंदा विश्वविद्यालय किस राज्य में स्थित है? बिहार
67- द्वारका, पुरी, बद्रीनाथ, श्रृंगेरी चारों मठों को किसने स्थापित किया था? आदि शंकराचार्य द्वारा
68- अद्वैत दर्शन के मुख्य प्रतिपादक कौन थे? शंकराचार्य
69- हर्षवर्धन को किसने परापित किया था? पुलकेशिन द्वितीय ने
70- हर्षवर्धन की आरंभिक राजधानी कहाँ थी? थानेश्वर में
71- कोणार्क मंदिर के देवता है? सूर्य
72- सांची क्यों विख्यात है? सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप (महास्तूप) के लिए
73- सांची का महान स्तृप किस राज्य में है? मध्य प्रदेश के रायसेन जिलेे में
74- कलिंग शासक खारवेल ने संरक्षण दिया? जैन धर्म को
75- तराइन की पहली लड़ाई किनके बची हुई थी? मोहम्मद गोरी और पृथ्वीराज चौहान (1191 ई. में)
76- तराइन की दूसरी लड़ाई में पृथ्वीराज को किसने पराजित किया था? मोहम्मद गोरी (1192 ई. में)
77- कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद (दिल्ली) का निर्माण किसके द्वारा किया गया था? कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा (1193 ई. में)
78- दिल्ली का वह सुल्तान कौन था जिसकी मृत्यु पोलो खेलते हुई थी? कुतुबुद्दीन ऐबक (1210 ई.)
79- फारसी त्योहार नौरोज का प्रवर्तन किसने किया था? बलबन ने
80- दिल्ली के खिलजी सुल्तान थे? तुर्क
81- दिल्ली के किस सुल्तान ने एक रोजगार विभाग, दान विभाग और परोपकारी चिकित्सालय की स्थापना की थी? फिरोज तुगलक
82- स्वयं को दूसरा सिकंदर (सिकंदर-ए-सानी) कहने वाला सुल्तान था? अलाउद्दीन खिलजी
83- सल्तनत वंश के शासन काल में सेना को नकद वेतन देने तथा स्थायी सेना रखने की शुरूआत किसने की थी? अलाउद्दीन खिलजी
84- मलिक काफूर (हजार दिनारी) जनरल था? अलाउद्दीन खिलजी
85- बाजार विनियमन प्रणाली आरंभ की गई थी? अलाउद्दीन खिलजी द्वारा
86- मुहम्मद बिन तुगलक निपुण था? दर्शन में
87- इब्न बतूता कहाँ से आया था? मोरक्को
88- इब्न बतूता किसके शासन काल में भारत आया था? मुहम्मद बिन तुगलक
89- आगरा नगर की स्थापना किसके द्वारा की गई थी? सिकन्दर लोदी द्वारा 1504 ई. में
90- सल्तनत काल में सुल्तानों की राजभाषा क्या थी? फारसी
91- सूफी परंपरा में पीर से क्या आशय है? सूफियों का गुरू
92- अजमेर में किस सूफी संत की दरगाह है? मुईनुद्दीन चिश्ती
93- छत्रपति शिवाजी के गुरू कौन थे? रामदास
94- विजयनगर राज्य की स्थापना किसने की थी? संगम वंशीय शासक हरिहर एवं बुक्का द्वारा 1336 ई. में
95- विजयनगर किस नदी के तट पर स्थित है? तुंगभद्रा
96- कृष्णेदव राय ने कौन सी पुस्तक लिखी थी? अमुक्त माल्यद, जाम्बवती कल्याणम
97- विजयनगर के मध्यकालीन नगर को वर्तमान में कहते हैं? हम्पी (कर्नाटक)
98- कृष्णेदव राय किसके साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रखे थे? पुर्तगालियों के साथ
99- तालिकोटा की प्रसिद्ध लड़ाई कब हुई थी? 1565 ई.
100- बीजापुर के गोल गुम्बज का निर्माण किसने किया था? मुहम्मद आदिलशाह ने