महाराष्ट्र के विश्व धरोहर स्थल

Maharashtra all UNESCO World Heritage Sites

1- अजंता की गुफाएं

05वीं-06वीं शताब्दी की गुप्तकाल की गुफाएं | अजंता गुफा की खोज 1819 में जॉन स्मिथ द्वारा शिकार करते समय किया था | अजंता में 30 गुफाएं हैं जिन्हें चट्टान को काटकर बनाया गया है| अजंता की गुफाओं को वर्ष 1983 में विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था।

2- एलोरा  की गुफाएं

एलोरा में कैलाश मंदिर दुनिया की सबसे बड़ी मोनोलिथिक संरचना है। कैलाश मंदिर को एक ही चट्टान से ऊपर से नीचे काटकर बनाया गया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा एकल चट्टानी मंदिर है। एलोरा में हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म की 34 गुफाएं प्रसिद्ध हैं। एलोरा की गुफाएं 06वीं से 10वीं शताब्दी के मध्य बनाई गई थी। एलोरा की गुफाओं को वर्ष 1983 में विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था।

3- एलीफेंटा  की गुफाएं

एलीफेंटा गुफाओं का नाम पुर्तगालियों द्वारा एक पत्थर के विशाल हाथी की मूर्ति मिलने के आधार पर रखा था। एलीफेंटा की गुफाएं 05वीं से 08 शताब्दी के मध्य की हैं। एलीफेंटा में त्रिमूर्ति मुख्य आकर्षण है। एलीफेंटा की गुफाओं को साल 1987 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।

4- छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस)

सका निर्माण विक्टोरिया की महारानी के शासन के 50 वर्ष पूरे होने पर किया गया था। इसके वास्तुकार फ्रेडरिक विलियंम स्टीवंस थे। यह साल 1887 में बनकर तैयार हुआ था। इसके निर्माण की कुल लागत 16 लाख 40 हजार आया था। इसे पहले विटी के नाम से जाना जाता था। यह भारत का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है। इसे वर्ष 2004 में विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था।

5- मुंबई की विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको संरचनाएं

ये इमारतें मुंबई के ओवल मैदान के आसपास 66.34 हेक्टेयर में 94 इमारतों का संग्रह है। विक्टोरियन गोथिक इमारतें 19वीं सदी की हैं जिसमें बॉम्बे हाईकोर्ट, मुंबई विश्वविद्यालय, सिटी सिविल और सेशनकोर्ट, राजाबाई क्लॉक टॉवर हैं। आर्ट डेको इमारतें 20वीं सदी कही हैं जिसमें ओवल मैदान के पश्चिम हिस्से में स्थित इरोस सिनेमा, रिगल सिनेमा, सेना और नौसेना भवन हैं। इसे वर्ष 2018 में विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था।

6- पश्चिमी घाट

यूनेस्को के प्राकृतिक स्थल में पश्चिमी घाट के अंतर्गत महाराष्ट्र के अलावा 05 राज्य आते हैं। पश्चिमी घाट भारत की सबसे महत्वपूर्ण जैव विविधता हॉटस्पॉट में से एक है। पश्चिमी घाट में 5000 से अधिक पौधों की प्रजतियाँ और 130 से अधिक स्तनधारी प्रजातियाँ पाई जाती है। पश्चिमी घाट को वर्ष 2012 में विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया था। 

7- भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य

इसके अंतर्गत महाराष्ट्र के 11 और तमिलनाडु के 010 किले शामिल हैं। ये किलें मराठा साम्राज्य की सैन्य रणनीति और वास्तुकला के नायाब उदाहरण हैं। इन किलों का निर्माण 17वीं से 19वीं शताब्दी के मध्य किया गया था। मराठा सैन्य परिदृश्य के शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था। मराठा सैन्य परिदृश्य को वर्ष 2025 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है।