One Liners Current Affairs Hindi January 2026 जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिवस, Current Affairs January 2026, जनवरी 2026 में घाटित समसामयिक मासिक घटना चक्र के बारे में जाने
Current Affairs January 2026 समसामयिक जनवरी 2026 करेंट अफेयर्स
किसे वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ (भारतीय वायु सेना का उप प्रमुख) नियुक्त किया गया है? एयर मार्शल नागेश कपूर को
8वें राज्य वेतन आयोग के गठन करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है? असम
किसे वायुसेना के साउस वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ नियुक्त किया गया है? एयर मार्शल तेजिंदर सिंह को
भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच किसे नियुक्त किया गया है? शोर्ड मारिन को
कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री होने का रिकॉर्ड किसने बनाया है? सिद्धारमैया ने (कुल 07 साल 08 माह (जनवरी 2026 की स्थिति मेें))
देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन कहाँ चलेगी? हरियाणा में जिंद-सोनीपत लाईन पर
दूरदर्शन न्यूज का नया डायरेक्टर जनरल किसे नियुक्त किया गया है? ममता वर्मा को
भारत की पहली पूरी तरह पेपरलेस जिला अदालत कहाँ शुरू किया गया है? कलपेट्टा, वायनाड जिला,
केरल में (इस जिला अदालत में केस दाखिले से लेकर सुनवाई और फैसाले तक सभी प्रक्रियाएं डिजिअल होगी)
भारत का पहली बायो-हैप्पी जिला कौन बनेगा? केई पन्योर, अरूणाचल प्रदेश
मेघालय हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) किसे नियुक्त किया गया है? जस्टिस रेवती मोहिते डेरे
यूएन महासचिव पुरस्कार 2025 से किसे सम्मानित किया गया है? स्वाति शांता कुमार को
पंखुड़ी क्या है? महिला और बाल विकास मंत्रालय की महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं का डिजिटल पोर्टल।
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कहाँ शुरू हुई? गुवाहाटी-हावड़ा के बीच (17 जनवरी 2026 को)
टायलर पर्यावरण पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? टोबी कीर्स को
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के नए महानिदेशक किसे नियुक्त गया है? राकेश अग्रवाल को
आईटीबीपी (ITBP) का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? शत्रुजीत सिंह कपूर को
गोवा का नया जिला कौन सा है? कुशावती
दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला कौन है? काम्या कीर्तिकेयन (Kaamya Karthikeyan) उन्होंने 27 दिसंबर 2025 कोए केवल 18 वर्ष की आयु मेंए अंटार्कटिका में -30°C तापमान और तेज हवाओं के बीच यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जिससे वह ऐसा करने वाली विश्व की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला भी बनीं।
भोरमदेव कॉरिडोर परियोजना किस राज्य की है? छत्तीसगढ़ ( भोरमदेव छत्तीसगढ़ का खजुराहो कॉरिडोर परियोजना छत्तीसगढ़ राज्य की है। यह परियोजना छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले में स्थित 11वीं सदी के प्राचीन और ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर के भव्य विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 146 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई जा रही है। इस परियोजना का शिलान्यास 1 जनवरी 2026 को किया गया। भोरमदेव कॉरिडोर परियोजना मंदिर परिसर का विकास, पर्यटन को बढ़ावा, और स्थानीय अर्थव्यवस्था व रोजगार में सुधार के लिए किया जा रहा है)
सीमा सड़क संगठन के नए महानिदेशक का पदभार किसने संभाला? लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने (1 जनवरी 2026 को सीमा सड़क संगठन (BRO) के 29वें महानिदेशक (DGBR) के रूप में पदभार संभाला है)
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट बोर्ड का नए अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? दिनेश कुमार खारा को
हाल ही में किसे देश ने यूरो मुद्रा का अपनाया है? बुल्गारिया (यूरोजोन का 21वां देश) (बुल्गारिया ने आधिकारिक तौर पर 1 जनवरी 2026 से यूरो (€) को अपनी मुद्रा के रूप में अपना लिया है। बुल्गारिया यूरोजोन का 21वां सदस्य देश बन गया है, जो अपनी पुरानी मुद्रा लेव के स्थान पर यूरो का उपयोग करेगा। 1 फरवरी 2026 से यूरो वहां की एकमात्र वैध मुद्रा होगी)
केरल साहित्य महोत्सव 2026 में गेस्ट ऑफ ऑनर कौन बनी? सुनीता विलियम्स (नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री)
भारत का पहला स्लम फ्री मेगा शहर कौन बनने वाला है? सूरत (गुजरात)
पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्य सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया? नंदिनी चक्रवर्ती को
नृत्य कलानिधि पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया? उर्मिला सत्यनारायणन को
संस्कार शाला मूल्य-आधारित शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किसे राज्य में किया गया? असम गुवाहाटी में
परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया? ए.के.बालासुब्रमण्यन को
वर्ष 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कौन सा देश करेगा? भारत
भारत की पहली सूर्य ऊर्जा पर आधरित एटीएम वैन कहाँ शुरू की गई है? त्रिपुरा में
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत का कौन सा स्थान है? 80वां
डेजर्ट साइक्लोन का दूसरा संस्करण का आयोजन कहाँ हुआ? अबूधाबी (भारत और संयुक्त अरब अमीरत के मध्य)
पहली बार गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) 2026 के परेड में कर्तव्य पथ पर मार्च पास्ट करेगा? भारतीय सेना का पशुदल
इफको साहित्य सम्मान 2025 से किसे सम्मानित किया गया? मैत्रेयी पुष्पा को
कलिंग साहित्य पुरस्कार (अंतर्राष्ट्रीय) से किसे सम्मानित किया जायेगा? डेजी रॉकवेल को
कलिंग साहित्य पुरस्कार (भारत) से किसे सम्मानित किया जायेगा? अच्युतानंद पति (ओडिशा के प्रसिद्ध लेखक)
आधार के शुभंकर का नाम क्या है? उदय
केन्द्रीय सर्तकता आयोग के नए सतर्कता आयुक्त के रूप में किसने शपथ ली? प्रवीण वशिष्ठ ने
विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग कहाँ स्थापित किया गया है? मोतिहारी, बिहार में (33 फीट ऊँचा और 210 टन वजनी)
भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष कौन बने? नितिन नबीन ( पटना की बांकीपुर सीट से विधायक)
09वां अंतर्राष्ट्रीय मसाला सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया गया? कोच्चि में
मध्य प्रदेश के रातापानी टाइगर रिजर्व का नया नाम क्या है? डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर टाइगर रिजर्व ;यह नाम प्रसिद्ध पुरातत्वविद डॉ. वाकणकर के सम्मान में बदला गया हैए जिन्होंने भीमबेटका शैलचित्रों की खोज की
केरल स्थित अरालम वन्यजीव अभ्यारण्य का नया नाम क्या है? अरालम तितली अभ्यारण्य ( यह 1984 में स्थापित केरल का पहला तितली अभयारण्य है, जिसे तितलियों की प्रजातियों (266 से अधिक प्रजातियां) के संरक्षण के लिए विशेष रूप से विकसित किया जा रहा है। यह कन्नूर जिले में स्थित है)
जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिवस
01 जनवरी – वैश्विक परिवार दिवस
04 जनवरी – विश्व ब्रेल दिवस
05 जनवरी – राष्ट्रीय पक्षी दिवस
06 जनवरी – राष्ट्रीय प्रौद्योगिक दिवस, विश्व युद्ध अनाथ दिवस
08 जनवरी – पृथ्वी परिभ्रमण दिवस
09 जनवरी – प्रवासी भारतीय दिवस
10 जनवरी – विश्व हिंदी दिवस
12 जनवरी – राष्ट्रीय युवा दिवस
15 जनवरी – भारतीय सेना दिवस
20 जनवरी – पेंगुइन जागरूकता दिवस
21 जनवरी – त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर का स्थापना दिवस
23 जनवरी – राष्ट्रीय पराक्रम दिवस
24 जनवरी – अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, राष्ट्रीय बालिका दिवस, उत्तर प्रदेश दिवस
25 जनवरी – राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, राष्ट्रीय मतदाता दिवस, हिमाचल दिवस
26 जनवरी – भारत का गणतंत्र दिवस, अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस
27 जनवरी – विध्वंस के शिकार लोगों की स्मृति में संयुक्त राष्ट्र दिवस
30 जनवरी – शहीद दिवस, विश्व कुष्ठ दिवस
31 जनवरी – अंतर्राष्ट्रीय जेबरा दिवस
