मुख्यमंत्री भारतीय राज्यों और 3 केन्द्र शासित प्रदेश (दिल्ली, जम्मू कश्मीर और पुदुचेरी) में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। राज्य में निर्वाचित सरकार का प्रमुख मुख्यमंत्री होता है।
सामान्यतः मुख्यमंत्री का कार्यकाल अधिकतम पाँच वर्ष का होता है परन्तु मुख्यमंत्री का कार्यकाल निश्चित नहीं माना जाता है, जब विधान सभा में विश्वास मत खो देता है तो मुख्यमंत्री स्वयं त्यागपत्र दे देता है अन्यथा राज्यपाल द्वारा उसे बर्खास्त कर सकते हैं।
संविधान के अनुच्छेद 167 के प्रावधान के अनुसार राज्यपाल और राज्य मंत्रिपरिषद के बीच मुख्यमंत्री एक कड़ी के रूप में अपना कार्य करते हुए सभी प्रशासनिक निर्णयों के बारे में राज्यपाल को बताना होता है।
मुख्यमंत्री की प्रमुख जिम्मेदारियाँ –
1 राज्य सरकार का प्रमुख
2 विधानसभा का नेता
3 मंत्रिपरिषद् का प्रमुख
4 राज्य का प्रतिनिधित्व
नीचे भारत के 28 राज्यों और 3 केन्द्र शासित प्रदेशों (दिल्ली, जम्मू कश्मीर और पुदुचेरी) के मुख्यमंत्रियों की नवीनतम सूची है
क्रमांक | राज्य | मुख्यमंत्री | दल एवं गठबंधन |
---|---|---|---|
1 | उत्तरप्रदेश | योगी आदित्यनाथ | भारतीय जनता पार्टी |
2 | मध्यप्रदेश | मोहन यादव | भारतीय जनता पार्टी |
3 | राजस्थान | भजन लाल शर्मा | भारतीय जनता पार्टी |
4 | ओडिशा | मोहन चरण माझी | भारतीय जनता पार्टी |
5 | गुजरात | भूपेंद्रभाई पटेल | भारतीय जनता पार्टी |
6 | हरियाणा | नायब सिंह सैनी | भारतीय जनता पार्टी |
7 | छत्तीसगढ़ | विष्णुदेव साय | भारतीय जनता पार्टी |
8 | उत्तराखण्ड | पुष्कर सिंह धामी | भारतीय जनता पार्टी |
9 | गोवा | प्रमोद सावंत | भारतीय जनता पार्टी |
10 | असम | हिमंत बिस्वा सरमा | भारतीय जनता पार्टी |
11 | अरूणाचल प्रदेश | पेमा खांडू | भारतीय जनता पार्टी |
12 | मणिपुर | राष्ट्रपति शासन (13 फरवरी 2025 से आज तक) | – |
13 | त्रिपुरा | मणिक साहा | भारतीय जनता पार्टी |
14 | महाराष्ट्र | देवेंद्र फडणवीस | भारतीय जनता पार्टी |
15 | बिहार | नीतीश कुमार | जनता दल (यूनाइटेड) गठबंधन (BJP) |
16 | आन्ध्रप्रदेश | एन. चंद्रबाबू नायडू | तेलुगु देशम पार्टी गठबंधन (BJP) |
17 | मेघालय | काॅनराड संगमा | नेशनल पीपुल्स पार्टी गठबंधन (BJP) |
18 | सिक्किम | प्रेमसिंह तमांग | सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा गठबंधन (BJP) |
19 | नागालैण्ड | नेफ्यू रियो | राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी गठबंधन (BJP) |
20 | कर्नाटक | सिद्धारमैया | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
21 | तेलंगाना | रेवंत रेड्डी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
22 | हिमाचल प्रदेश | सुखविंदर सिंह सुक्खू | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
23 | पश्चिम बंगाल | ममता बनर्जी | तृणमूल कांग्रेस गठबंधन (इंडिया) |
24 | तमिलनाडु | एम. के. स्टालिन | द्रविड़ मुनेत्र कड़गम गठबंधन (इंडिया) |
25 | झारखण्ड | हेमंत सोरेन | झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन (इंडिया) |
26 | पंजाब | भगवंत मान | आम आदमी पार्टी गठबंधन (इंडिया) |
27 | केरल | पिनाराई विजयन | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गठबंधन (इंडिया) |
28 | मिजोरम | लालदुहोमा | ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट |
क्रमांक | केन्द्र शासित प्रदेश | मुख्यमंत्री | दल एवं गठबंधन |
1 | दिल्ली | रेखा गुप्ता | भारतीय जनता पार्टी |
2 | जम्मू एवं कश्मीर | उमर अब्दुल्ला | जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन (इंडिया) |
3 | पुदुचेरी | एन. रंगास्वामी | अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस गठबंधन (BJP) |
Chief Minister FAQs
- महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री (New Chief Minister of Maharashtra) कौन है?
महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बने।
देवेन्द्र फडणवीस 05 दिसंबर 2024 को 10 साल में तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। फडणवीस के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा अजीत पवार ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली।
2. जम्मू कश्मीर के नये मुख्यमंत्री (New Chief Minister of Jammu and Kashmir) कौन है?
जम्मू कश्मीर के नये मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला है।
नेशनल कॉफ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष श्री उमर अब्दुल्ला 16 अक्टूबर 2024 को जम्मू-कश्मीर के नये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
इसके साथ ही वे जम्मू कश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए। वर्ष 2009 में 38 साल की उम्र में जम्मू कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री बने।
3. दिल्ली की नई मुख्यमंत्री (Delhi New CM 2025 ) कौन है?
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता है।
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली के 9वींमुख्यमंत्री और दिल्ली की चौथी तथा भारतीय जनता पार्टी की दूसरी महिला मुख्यमंत्री है।
4. हरियाणा के नये मुख्यमंत्री (Haryana New CM 2024 ) कौन है?
हरियाणा के नये मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी है।
17 अक्टूबर 2024 नायब सिंह सैनी हरियाणा के दूसरी बार और 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिये। 12 मार्च 2024 को नायब सिंह सैनी हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री पद की शपथ बने थे।
इसे पढ़े
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और राज्यपालों की नवीनतम सूची 2024